रायबरेली। मिलायेरिया में सराफा की पांच दुकानों और अमेठी में चोरी करने वाले अंतर्जातीय गिरोह के बदमाशो की बृहस्पतिवार देर रात लोनियांन का पुरवा स्तिथ शारदा नहर पुल के पास एसओजी और पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग से दो बदमाश घायल हो गए। दोनो के पैर में गोली लगी है। तीन अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से अवैध असलहे के साथ एक कार और 12.80 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए चार बदमाश सीतापुर के रहने वाले है। 4 अगस्त की रात को मिल एरिया के रायबरेली-अयोध्या हाईवे स्तिथ तकिया चौराहे के निकट सराफा की पांच दुकानों के शटर टूट गए थे।

चोरो ने करीब दस लाख के जेवर पर कर दिए थे। एसपी रवि कुमार ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और मिल एरिया पुलिस को लगाया था। शुक्रवार भोर एसओजी को जानकारी मिली कि कुछ लोग शारदा नहर पुल के पास चोरी का मॉल का बटवारा कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग से पेंडराई थाना महोली सीतापुर निवासी शिवकुमार के दाहिने पैर बबलू निवासी पेंडाराई थाना महोली सीतापुर के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनो को मौके से पकड़ लिया।राकेश निवासी तेंदुआ थाना मितौली लखीमपुर,लोनियां का पुरवा कोतवाली सदर सीतापुर निवासी लवकुश वा लालपुर शिकड़िहा थाना महोली सीतापुर निवासी सागर वर्मा को घेरकर पकड़ा।अमेठी के मोहनगंज में भी चोरी की थी।
राकेश और शिव कुमार चलाते हैं गिरोह, बदमाश राकेश और शिव कुमार शातिर अपराधी हैं। दोनो मिलकर गिरोह चलाते हैं। राकेश पर सीतापुर मे 10, हरदोई, लखीमपुर, रायबरेली और अमेठी मे 1-1 आपराधिक मामले दर्ज हैं। शिव कुमार पर सीतापुर मे 8 और रायबरेली वा अमेठी मे 1-1 एफआईआर दर्ज है।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश