रायबरेली। सालोन। सौंच के लिए खेत गई किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस से न्याय नहीं मिला तो किशोरी ने घर जाकर खुदकुशी कर ली। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कर उसे दबोच लिया। गांव की महिला के मुताबिक उनकी 13 वर्षीय बेटी मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नित्यकर्म के लिए खेत गई थी।इसी दौरान आरोपी युधिष्ठिर उर्फ डिजिटल ने बेटी का पीछे से गला पकड़ लिया और उसे एक खाली मकान में खीच ले गया। बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मां के मुताबिक शोर शराबा होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। दोपहर करीब 2 बजे करहिया चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी।पुलिस देर शाम तक न तो मौके पर पहुंची और न ही मामले मे कार्यवाई की।

शाम 6 बजे घर में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे बेटी ने लटककर जान दे दी। घटना के समय वह खेत मे घास काटने गई थी,जबकि उनके पति बरुवा चौराहे पर मोबाइल रिचार्ज कराने गए थे। खेत से लौटकर घर आई तो बेटी के खुदकुशी की जानकारी दी। सालोन कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार राय ने बताया कि किशोरी और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।घटना के बाद मां बेटी को लेकर कोतवाली आई थी। मामले में कार्यवाई करने की बात कही गई है। इस पर मां बेटी चली गई थी। घर जाकर किशोरी ने खुदकुशी कर ली। पुलिस की तरफ से मामले में कोई ढिलाई नही बरती गई। मां की तहरीर पर आरोपी युद्धिथिर उर्फ डिजिटल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्रथिमिकी दर्ज की गई हैआरोपी को भी पकड़ लिया गया है।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश