1.37 करोड़ से होगी मार्केट की मरम्मत, दिल्ली की फर्म शहर के सुपर मार्केट स्थित जर्जर गुरु तेग बहादुर मार्केट की मरम्मत कराएगी

दिल्ली की फर्म शहर के सुपर मार्केट स्थित जर्जर गुरु तेग बहादुर मार्केट की मरम्मत कराएगी। नगरपालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने बुधवार को सभासदों व्यापारियों के साथ दो., श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। अब बृहस्पतिवार से मार्केट का मरम्मत का कार्य तेजी के साथ चालू होगा। गुरु तेग बहादुर मार्केट के निर्माण के बाद से मरम्मत ks कार्य नही हुआ था।साल2003 में केवल चज्जो की पुताई कराई गई थी। जो पर्याप्त नहीं थी। इस कारण जल निकासी व्यवस्था बाधित हो गई है,जिससे दीवारों में सीलन आ गई है।और छज्जे छतिग्रस्त हो गए है। लोकनिर्माण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भवन के छाजो का प्लास्टर टूटने से सरिया मे जंग लगने की बात सामने आई थी।इस रिपोर्ट के बाद मार्केट के ध्वस्तीकरण की योजना थी,लेकिन बाद मे व्यापारियों के विरोध मे इस पर अमल नहीं किया गया था। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मार्केट का मरम्मत कार्य दिल्ली की फर्म मेसर्स खैरातीलाल को सौंपा गया है।

इस कार्य पर एक करोड़37 लाख रुपए खर्च किए जायेंगे। कार्य पूरा होने मे छह माह का समय लगेगा।नए साल 2027 की जनवरी तक कार्य पूरा हो जाएगा।यह सुपर मार्केट रायबरेली नगरपालिका परिषद के लिए आय का महत्वपूर्ण स्रोत है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 14 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। यह हजारों लोगो के लिए आजीविका का साधन है,जहा विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठान वर्षो से संचालित हो रहे है। भूमि पूजन के दौरान सभासद परमजीत सिंह गांधी, जय प्रकाश वर्मा, पंकज साहू, मोहित, किरण भारती, के अलावा व्यापारी नेता पंकज मुरारका,बसंत सिंह बग्गा, अतुल गुप्ता और अंशु सोनकर मौजूद रहे।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *