1 जुलाई से बिना एक रुपये दिए भी मिलेगी ये सर्विस, घर बैठे हो जाएगा काम, UIDAI ने 6 महीने के लिए खत्म की फीस, जान लें अपने मतलब की बात

6 महीने तक नहीं देना होगा कोई शुल्क
UIDAI के अनुसार, फिलहाल आधार में ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए 75 रुपये (GST सहित) शुल्क लिया जाता है. लेकिन 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आधार मोबाइल ऐप के माध्यम से ईमेल अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. यानी इस दौरान यह सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी.

हालांकि, यह छूट केवल आधार मोबाइल ऐप के जरिए किए गए ईमेल अपडेट पर लागू होगी. अन्य माध्यमों से अपडेट कराने पर संबंधित शुल्क लागू हो सकता है.

1 जुलाई से आधार कार्ड से जुड़े अपडेट को करने पर कोई भी चार्ज नहीं देना होगा. जबकि पहले इसके लिए 75 रुपये देने पड़ते थे. ये काम भी घर बैठे आधिकारिक आधार ऐप के जरिए आसानी से हो जाएगा. आधार अपडेट से कई ऑनलाइन व सरकारी सर्विसेस का इस्तेमाल आसान हो जाता है. हालांकि, अपडेट के लिए आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है और केवल आधिकारिक माध्यम का ही इस्तेमाल करना चाहिए. आपके मन में अगर ये सवाल आ रहा है कि ये कौन से अपडेट करने पर ये फायदा मिलेगा, तो चलिए इसके बारे में बताते हैं.

आज के समय में आधार कार्ड बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं तक लगभग हर जरूरी काम का हिस्सा बन चुका है. ऐसे में अगर आधार में दर्ज आपकी जानकारी सही और अपडेट है, तो कई काम आसानी से हो जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए अब आधारकार्ड धारकों के लिए एक राहत भरी खबर आई है. 1 जुलाई से आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा.
पहले इसके लिए 75 रुपये देने पड़ते थे. अब तय अवधि तक यह सुविधा (Aadhaar Card Update) मुफ्त मिलेगी. ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक अपनी ईमेल आईडी आधार से नहीं जोड़ी है या पुरानी ईमेल बदलना चाहते हैं, वे इसका फायदा उठा सकते हैं.

आधार में ईमेल आईडी अपडेट क्यों जरूरी है?
आधार में सही ईमेल आईडी जुड़ी होने से कई जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल आसान हो जाता है. आधार से जुड़े अपडेट, जरूरी सूचना और ऑनलाइन सर्विसेस की जानकारी ईमेल के जरिए मिल सकती है. इसके अलावा कई जगह पहचान वेरिफिकेशन के दौरान भी अपडेट ईमेल आईडी काम आती है. अगर आपकी पुरानी ईमेल आईडी अब इस्तेमाल में नहीं है या आपने कभी ईमेल जोड़ी ही नहीं है, तो इसे अपडेट कर लेना बेहतर रहेगा. इससे भविष्य में आधार से जुड़े काम करते समय परेशानी की संभावना कम हो जाती है.

मोबाइल से ऐसे करें ईमेल आईडी अपडेट
ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में आधिकारिक आधार ऐप का नया वर्जन डाउनलोड या अपडेट करें.
इसके बाद ऐप खोलकर आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें.
आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करके आगे बढ़ें.
लॉगिन के बाद प्रोफाइल या अपडेट वाले ऑप्शन में जाकर ईमेल आईडी अपडेट का ऑप्शन पर क्लिक करें.
यहां अपनी नई ईमेल आईडी दर्ज करें और उसे दोबारा लिखकर कंफर्म करें.
इसके बाद ईमेल पर भेजे गए ओटीपी की मदद से वेरिफिकेशन पूरा करें.
प्रोसेस पूरा होने पर आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन का स्टेटस देख सकते हैं.

ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर पहले से आधार से लिंक होना जरूरी है. अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो पहले उसे अपडेट कराना होगा. हमेशा केवल आधिकारिक आधार ऐप या सही माध्यम का ही इस्तेमाल करें और किसी भी अनजान वेबसाइट या व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें. जानकारी अपडेट होने में कुछ समय लग सकता है. इसलिए आवेदन करने के बाद समय-समय पर उसका स्टेटस चेक करते रहें. अगर किसी तरह की दिक्कत आती है, तो नजदीकी आधार सेवा केंद्र या यूआईडीएआई की हेल्पलाइन से मदद ली जा सकती है.

Check Also

व्हाट्सऐप का नया फ़ीचर: बिना फ़ोन नंबर शेयर किए यूज़र एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं, अब WhatsApp पर नंबर बताए बिना भी कर सकेंगे चैट! आया नया Username फीचर

मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप अपने सबसे बड़े प्राइवेसी अपडेट्स में से एक लाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *