अब उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को भी महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जून 2026 के बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) लगाने का फैसला किया है। ऐसे समय में जब राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं और खरीफ सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, इस फैसले का असर आम उपभोक्ताओं के साथ किसानों पर भी पड़ सकता है।

जून के बिल में वसूली जाएगी मार्च की अतिरिक्त लागत
UPPCL की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मार्च 2026 में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर हुए अतिरिक्त खर्च की भरपाई जून 2026 के बिलों के जरिए की जाएगी। बिजली नियामक आयोग के नियमों के तहत किसी महीने में हुई अतिरिक्त लागत को तीन महीने बाद उपभोक्ताओं से वसूला जाता है। मुख्य अभियंता (नियामक मामले) पंकज सक्सेना ने जारी निर्देश में कहा है कि MYT विनियम 2025 के क्लॉज 16(4) के तहत मार्च 2026 के लिए FPPAS की दर 10 प्रतिशत निर्धारित की गई है, जिसे जून के बिलों में जोड़ा जाएगा।
सभी उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर
यह अतिरिक्त सरचार्ज घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक समेत सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर लागू होगा। हालांकि बिल में बढ़ोतरी की वास्तविक राशि बिजली खपत और टैरिफ श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होगी। बिजली कंपनियों का कहना है कि ईंधन और बिजली खरीद लागत में बढ़ोतरी की वजह से यह शुल्क लगाया जा रहा है, ताकि वितरण कंपनियों पर वित्तीय दबाव कम किया जा सके।
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बिल में फ्यूल चार्ज की 10% अतिरिक्त राशि जून में देनी होगी। बिजली की भारी किल्लत और कटौती के बीच बिजली बिल में यह बढ़ोतरी उपभोक्ताओं को झटका देने वाली है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) ने जून के बिजली बिल के साथ में सरचार्ज लेने का फैसला किया है।
बिजली उत्पादन और खरीद की लागत बढ़ी
उत्तर प्रदेश में जून के महीने में जब गर्मी के कारण बिजली की खपत स्वाभाविक रूप से बढ़ी रहेगी तब बिल में 10 फीसदी अतिरिक्त राशि लाखों उपभोक्ताों को प्रभावित करेगी। बताया जाता है कि बिजली के उत्पादन और खरीद की लागत में वृद्धि हो गई है। इसकी भरपाई के लिए जून माह में ईंधन अधिभार लगाया जा रहा है। यह राशि उपभोक्ताओं से ही वसूली जाएगी।
जून 2026 में UP में बिजली 10% महंगी हो जाएगी
यह कोई नया आदेश नहीं है, बल्कि जनवरी 2025 से चली आ रही एक प्रक्रिया हैयह बढ़ोतरी मार्च 2026 महीने के लिए 10% ‘फ्यूल एंड पावर परचेस एडजस्टमेंट सरचार्ज’ (FPPAS) के कारण है, जिसे जून 2026 के बिल में जोड़ा जाएगाUP विद्युत नियामक आयोग ने 8 जनवरी 2025 को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से यह नियम बनाया था कि किसी एक महीने का FPPAS चौथे महीने के बिल में जोड़ा जाएगा
Rising UttarPradesh