IMD ने चेतावनी दी है कि 18 फरवरी को राजस्थान, हरियाणा और निकोबार में बिजली और आंधी चल सकती है, जिसमें हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि की भी संभावनाएं हैं।

उत्तर प्रदेश समेत भारत के कम से कम 7 राज्यों का मौसम अगले 72 घंटों में बदल सकता है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इन राज्यों में बारिश की संभावनाएं जताई हैं, जबकि कुछ हिस्सों में ठंडक भी दोबारा बढ़ सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिमी राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
बारिश के आसार और ओले की मार
मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि 18 फरवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसी प्रकार, 18 और 19 फरवरी को उत्तराखंड में भी ऐसे मौसम की संभावना है। वहीं, 18 फरवरी को पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ गरज और आंधी के भी आसार हैं।
IMD ने चेतावनी दी है कि 18 फरवरी को राजस्थान, हरियाणा और निकोबार में बिजली और आंधी चल सकती है, जिसमें हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में 18 फरवरी को ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि बुधवार को राजधानी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ दोपहर के दौरान तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। विभाग ने अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है।
ठंड का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है, जबकि मध्य भारत में अगले 6 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। वहीं, महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है।
पूर्वी भारत में अगले 2 दिन तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। गुजरात में 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
इसके अलावा, उत्तर पश्चिम राज्यों के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है, जबकि गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
risinguttarpradesh