वाराणसी में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा आज, विकास कार्यों की समीक्षा के साथ कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को काशी आएंगे। व्यस्त दौरे के दौरान विविध आयोजनों में भाग लेंगे।
योगी दोपहर चार बजे के करीब हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचकर लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित निर्माण कार्यों और आगामी योजनाओं की गहन समीक्षा करेंगे।

योगी शाम को सात बजे सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट जाएंगे। वहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाणपत्र वितरण, विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण, बृहद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ कर संबोधित करेंगे।

इसके बाद श्रीकालभैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर वापस सर्किट हाउस आ जाएंगे। योगी अगले दिन 13 जून को सुबह नौ बजे बीएचयू में बन रहे नेशनल सेंटर आफ एजिंग परियोजना का निरीक्षण करेंगे और विज्ञान भारती कार्यक्रम में भाग लेंगे। योगी बीएचयू से ही हेलीकाप्टर से आजमगढ़ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Check Also

यूपी में अब बिजली उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी पर मिलेगा 6.50% ब्याज, 3.73 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिलों में एडजस्ट होंगे ₹300 करोड़

उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद राहत भरी और काम की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *