राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे। वह राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे, लेकिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को कार्यक्रम में आने से मना किया गया है।
चंपत राय से दूरी बनाने को कहा
राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर बनी तीन सदस्यीय एसआईटी की टीम भी इन दिनों अयोध्या में है और परिसर के अंदर ही ट्रस्ट के कर्मचारियों और ट्रस्टियों से पूछताछ कर रही हैं. इनमें महासचिव चंपत राय के साथ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा भी शामिल हैं, जिनसे भी पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि इसी वजह से चंपत राय को सीएम योगी से दूरी बनाने के लिए कहा गया है.

19 जून को अयोध्या जाएंगे सीएम योगी
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या दौरे में रहेंगे. इस दौरान वो अयोध्या के रुदौली में 72 परियोजनाओं का लोकार्पण और 51 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वो मेडिकल कॉलेज हुनहुना, थाना बाबा बाजार का लोकार्पण, वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति का अनावरण करेंगे, यहां पर उनकी एक जनसभा भी होगी.
सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन ने सीएम का जो प्रोटोकॉल लेटर जारी किया है, उसमें इस बात का जिक्र है। लेटर में पॉइंट नंबर 29 में चंपत राय से अनुरोध किया गया है कि योगी के राम मंदिर कार्यक्रम के लिए वह किसी अन्य व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि नामित करें। इसकी सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दें।
चंपत राय राम मंदिर के सबसे पावरफुल शख्स हैं। पूरे मंदिर की जिम्मेदारी उन्हीं के पास है। मंदिर में जब भी कोई वीआईपी कार्यक्रम या दौरा हुआ है, चंपत राय उसमें हमेशा मौजूद रहे हैं।
इधर, गुरुवार को चौथे दिन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) सुबह 8.30 बजे राम मंदिर पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावा राशि की गिनती और उससे जुड़े कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर टीम आज मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ कर सकती है।
राम मंदिर में भी काशी के विश्वनाथ मंदिर की तरह (CEO) की नियुक्ति हो सकती है। CEO कोई सीनियर आईएएस होगा, जो कि राम मंदिर में व्यवस्था से जुड़े फैसले लेगा। इस पर ट्रस्ट और सरकार मंथन कर रही है।
सीएम योगी के अयोध्या दौरे के कार्यक्रम
- सीएम योगी सुबह 10.45 से 10.55 तक मां कामाख्या मंदिर दर्शन और पूजा करेंगे.
- सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक वीरांगना झलकारी बाई कोरी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे.
- दोपहर 3 बजे सीएम योगी विकास कार्यक्रमों के बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे.
- शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम शामिल होंगे.
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश