यूपी में आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, CM योगी ने लिया संज्ञान, 24 घंटे में पीड़ितों को मुआवजे के निर्देश

उत्तर प्रदेश में आए आंधी-तूफ़ान और आकाशीय बिजली से कई जगह लोगों की मौतें हुईं हैं, पशुओं की भी जानें गयीं हैं , जबकि भारी मात्रा में आर्थिक नुकसान हुआ है. बड़े पैमाने पर हुई इस क्षति का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों का आंकडा लेकर 24 घंटे के अंदर मुआवजा दें.

सीएम योगी ने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने आश्वासन दिया है कि हर परिवार की पूरी मदद की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश वासियों से ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है.
अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के अधिकारियों को स्पष्ट सन्देश दिए हैं कि फील्ड में उतरें लोगों से बातचीत करें और जो भी नुकसान हुआ है, उसका आंकड़ा लेकर 24 घंटे के अंदर मुआवजा दें. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता की जरूरत है. लिहाजा इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए. पशुओं के लिए चारा इत्यादि की भी व्यवस्था करें.

यूपी में भारी नुकसान
यहां बता दें कि यूपी में गुरूवार रात कई जिलों में भयंकर तूफान-आंधी-बारिश और ओलों से काफी नुकसान हुआ है. जबकि इससे पहले भी दो दिन में कई जगह भयंकर बारिश और आंधी-तूफ़ान से नुकसान हो चुका है. सीएम कार्यालय से जारी आदेश में सभी जिलों को डीएम,एसएसपी, एसपी को फील्ड में उतरने के निर्देश हैं. इसके साथ ही राहत कार्यों के साथ सभी विभागों से समन्वय बनाकर मुआवजे में तेजी लाएं.

मौसम विभाग की चेतावनी
इसके साथ ही मौसम विभाग ने 29 और 30 मई को भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफ़ान-बारिश और ओलों को लेकर चेतावनी जारी की है. सभी जिलों को अलर्ट जारी हो गया है. साथ ही लोगों से अपील की गयी है कि ऐसे में सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें. आकाशीय बिजली के लिए पेड़ या लोहे के बिजली के खम्भे से दूरे रहें.

पश्चिमी यूपी में तेज आंधी और तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज धूल भरी आंधी और तूफान की संभावना है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों में यह 100 किमी प्रति घंटा तक भी जा सकती है.नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और आसपास के क्षेत्रों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है.

कई जिलों में बारिश, बिजली और ओलावृष्टि की आशंका
पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. लगातार बदलते मौसम के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

तापमान में उतार-चढ़ाव, लू से राहत
पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि कई जिलों में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है. हालांकि आंधी और बारिश के बाद तापमान में कमी आने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

यूपी में भारी बारिश के बीच CM योगी के सख्त निर्देश, 24 घंटे में मुआवजा, इलाज में न हो लापरवाही

Check Also

योगी की पाती – विजयादशमी संदेश: माफिया से मुक्त भूमि पर गरीबों को मिलेंगे आवास, CM ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का दिया संदेश

शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *