उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि शोषितों और वंचितों के लिए उनके संघर्षों को किया गया याद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज शोषितों, वंचितों एवं पिछड़ों की आवाज बुलंद करने वाले नेता मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मान्यवर कांशीराम जी द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को राजनैतिक और सामाजिक रूप से जागरूक करने के ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन दबे-कुचले, दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई और उन्हें समाज में सम्मान दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने सामाजिक न्याय, समता और बंधुत्व के विचारों को अपनाते हुए जननायक श्री राहुल गांधी जी द्वारा जिस प्रकार शोषितों, वंचितों एवं पिछड़ों की आवाज बुलंद की जा रही है उसे जन-जन तक पहुँचाया जाएगा और संघर्ष के रास्ते पर चलकर शोषितों के हक की लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री एच0एल0 दुसाध, डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्री सचिन रावत, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री दिनेश सिंह, श्री गौरव चैधरी, श्री हम्माम वहीद, श्री सुभाष पाल, श्री सुरेश कनौजिया, श्री बी0पी0 अशोक, प्रो0 राम बदन बौद्ध, श्री अभिमन्यु विश्वकर्मा, श्री सर्वेश श्रीवास्तव, श्री मो0 शफीक, श्री सुरेन्द्र कालिया, आर्शीवाद श्रीवास्तव, श्री कमलेश तिवारी, श्री अतुल वर्मा आदि भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

योगी की पाती – विजयादशमी संदेश: माफिया से मुक्त भूमि पर गरीबों को मिलेंगे आवास, CM ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का दिया संदेश

शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *