यूपीआई पर शुल्क वृद्धि के खिलाफ रायबरेली में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली (18 सितंबर 2026):

ऑनलाइन भुगतान और यूपीआई (UPI) लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी रायबरेली ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी और शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के प्रमुख बिंदु और आपत्तियां तिलक भवन, रायबरेली स्थित कांग्रेस कार्यालय द्वारा 18 सितंबर 2026 को प्रेषित ज्ञापन के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा ₹2,000 अथवा उससे अधिक के ऑनलाइन भुगतान व खरीद-बिक्री पर 0.4% शुल्क बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लागू यह अस्पष्ट और भ्रामक नियम सीधे तौर पर पटरी दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, रोजाना कमाने-खाने वालों और आम नागरिकों की कमर तोड़ने का काम करेगा। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर इस अतिरिक्त आर्थिक बोझ को तत्काल समाप्त करने की मांग की गई है।

सरकार की नीतियों पर कांग्रेस नेताओं का हमला विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “यह गूंगी-बहरी सरकार जनता को महंगाई के सफर में झोंक रही है। गरीब, किसान और आम जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, वहीं अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों के हाथों देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है।”

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी इस दौरान ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रमेश, कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह, शैलेंद्र सिंह, रवि सिंह, वी.के. शुक्ला, राजकुमार दीक्षित, विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, सैदुल हसन, अवधेश द्विवेदी, अनुराग गुप्ता, कप्तान सिंह, राजा तिवारी, जिला पंचायत सदस्य, अंजली पासी, जिला मीडिया प्रभारी विश्वनाथ त्रिवेदी, संतोष त्रिवेदी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद रहे।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

योगी की पाती – विजयादशमी संदेश: माफिया से मुक्त भूमि पर गरीबों को मिलेंगे आवास, CM ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का दिया संदेश

शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *