तीसरी आंख की नजर में होगी शहर की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था, सेफ सिटी योजना के तहत 30 स्थानों पर लगेंगे 100 CCTV कैमरे, जलकल परिसर में कंट्रोल रूम

रायबरेली: सेफ सिटी योजना के तहत शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका ने 99.66 लाख रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद शहर के 30 प्रमुख स्थानों पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। पालिका के जलकल परिसर मे बनने वाले कंट्रोल रूम से इन सभी कैमरों की मॉनिटरिंग की जाएगी। यहां आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम, रिकार्डिंग स्टोरेज और अलर्ट सुविधा होगी।जिससे आपात स्थिति में तुरंत कार्यवाई की जा सकेगी।

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम जेल रोड रायबरेली विकास प्राधिकरण मोड़, एफजी कॉलेज चौराहा, सब्जी मंडी, डबल फाटक अंडरपास, रेलवे स्टेशन, बहराना साइड, राजकीय कालोनी चौराहा, जोशियाना पुल, खिन्नीतला, एम्स गेट, चंपा देवी मंदिर, सुरजूपर, हनुमान मंदिर, मधुबन क्रॉसिंग, राही बाईपास प्रवेश, डीएम आवास चौराहा व कैपरगंज समेत 30 स्थानों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। गंदगी करने वालो पर भी होगी नजर इन कैमरो की मदद से शहर मे गंदगी फैलाने वालों पर भी नजर रखी जायेगी। बार बार नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया जाएगा और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना की भी निगरानी की जाएगी।

“महिलाओं, बच्चो और नागरिकों की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह योजना बेहद कारगर साबित होगी। बजट मिलते ही कम शुरू कर दिया जाएगा। स्वर्ण सिंह ,ईओ, नगरपालिका परिषद, रायबरेली।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

योगी की पाती – विजयादशमी संदेश: माफिया से मुक्त भूमि पर गरीबों को मिलेंगे आवास, CM ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का दिया संदेश

शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *