चार नए पुल बनाए जाएंगे, एक का होगा विस्तार, 50 हजार लोगों को आवागमन में मिलेगी सहूलियत

रायबरेली। डलमऊ पंप कैनाल नहर पर जर्जर चार पुलों की जगह नए पुल बनाए जाएंगे। एक पुल का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान डलमऊ पंप कैनाल का पानी 38 दिन तक बंद रखा जाएगा।

आठ साल से जर्जर पुलों के बनने से करीब 50 हजार लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। इन पुलों के निर्माण में करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

डलमऊ पंप कैनाल नहर में दीनगंज, उधनपुर गांव के पास एक-एक पुल काफी दिनों से जर्जर हैं। इसी तरह बरई गांव के पास दो पुल बदहाल हैं। किसी पुल की रेलिंग टूटी है, तो कहीं छत जर्जर हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार पुल निर्माण की मांग की। ग्रामीण रामसिंह यादव, मदन तिवारी, आशुतोष चौधरी ने बताया कि पुल जर्जर होने से गांव तक भारी वाहन नहीं पहुंच पाते हैं।

सहायक अभियंता चेतन सक्सेना ने बताया कि चार जर्जर पुलों की जगह नए पुलों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य पुल का विस्तार कराया जाएगा।

सिंचाई खंड दक्षिणी के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि अत्यधिक बारिश के चलते अब किसानों को सिंचाई के लिए पानी की जरूरत नहीं है। पानी बंद होने पर ही पुलों का निर्माण संभव है। इसके लिए सात सितंबर से 15 अक्टूबर तक डलमऊ पंप कैनाल नहर का पानी बंद रहेगा।38 दिन बंद रहेगा डलमऊ पंप कैनाल, बनेंगे पुल

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

योगी की पाती – विजयादशमी संदेश: माफिया से मुक्त भूमि पर गरीबों को मिलेंगे आवास, CM ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का दिया संदेश

शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *