UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश की सियासत में गर्मी, BJP, SP, BSP, Congress ने 2027 चुनाव के लिए कसी कमर

उत्तर प्रदेश की सियासत में सोमवार का दिन बेहद अहम साबित हो रहा है। चुनावी काउंटडाउन शुरू हो चुका है, और सभी प्रमुख दल, बीजेपी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीतियों का टोकन जारी कर दिया है। एक तरफ जहां सत्ता में हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी भाजपा “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मूलमंत्र और सरकारी योजनाओं के दम पर मैदान में है, वहीं बसपा युवाओं (Gen-Z) को साधने के लिए आकाश आनंद को आगे कर रही है।

बीजेपी की रणनीति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दौरे के बाद अब जिलेवार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. सरकार विकास कार्यों को प्रमुखता से जनता के सामने रख रही है, भाजपा की रणनीति में युवाओं को विशेष महत्व दिया गया है और सेवा संकल्प अभियान की कई गतिविधियां इसी वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं.
‘सेवा संकल्प’ अभियान
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कार्यशाला में लगभग 700 पदाधिकारियों को बुलाया है। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आयोजित की गई है। बीजेपी का लक्ष्य इस आयोजन के जरिए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाना है। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे कि स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। बीजेपी का अगला कदम ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत सामाजिक कार्यक्रमों को भी शामिल करना है, जिससे वोटर संपर्क में बढ़ोतरी हो सके।
सपा की नजर नए वोटरों पर
समाजवादी पार्टी का फोकस नए मतदाताओं को जोड़ने पर है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव न केवल बूथ स्तर पर मतदाता सूची की समीक्षा करेंगे, बल्कि नए वोटरों को जोड़ने के लिए भी रणनीति पर चर्चा करेंगे। उनकी प्राथमिकता वोटर लिस्ट को अपडेट करना और बूथ प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करना है। इस रणनीति के जरिए सपा अपनी मौजूदगी को मजबूत करना चाहती है।
बसपा की संगठन सशक्तीकरण की योजना
बहुजन समाज पार्टी ने भी अपनी बैठक में संगठन की मजबूती और संभावित प्रत्याशियों पर मंथन करने का निर्णय लिया है। मायावती ने प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों को बुलाकर संगठन की आर्थिक स्थिति और रोडमैप पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया है। मायावती ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि BSP अकेले ही चुनाव में उतरेगी, बसपा युवाओं (Gen-Z) को साधने के लिए आकाश आनंद को आगे कर रही है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे (Seat Sharing) की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समाजवादी पार्टी राज्य की कुल 403 सीटों में से 328 सीटों पर खुद चुनाव लड़ने और कांग्रेस पार्टी को 75 सीटें देने की तैयारी कर रही है।

अलग-अलग प्राथमिकताएं
बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को हार्डकोर वोटरों तक पहुँचाने पर जोर दे रही है। समाजवादी पार्टी वोटर सूची और नए वोटरों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। बहुजन समाज पार्टी संगठन और आर्थिक रणनीतियों पर चर्चा कर रही है। यह स्पष्ट है कि सभी दल चुनावी मोड में आ चुके हैं और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे हुए हैं।
चुनावी माहौल बनना शुरू
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है. भाजपा, बसपा और कांग्रेस समेत सभी दल अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. आने वाले महीनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Check Also

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *