लखनऊ। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के ऐतिहासिक एवं व्यस्ततम लखनऊ रेलवे स्टेशन (चारबाग) की स्थापना के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा एक शानदार एवं संदेशपरक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

इस नुक्कड़ नाटक में उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, लखनऊ मंडल के कुल 10 स्काउट्स/गाइड्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों में डीजल शेड से 5, महाराणा प्रताप कॉलोनी से 2, चारबाग से 2 तथा कैरिज वर्कशॉप से 1 प्रतिभागी शामिल रहे।
नुक्कड़ नाटक का नेतृत्व डीजल शेड के आयुष चौहान द्वारा किया गया। उनके साथ शिवम वर्मा, ओशो राज, अमित यादव, नितिन पाल, अभय सिंह, आदेश कुमार, हर्ष प्रजापति, देवेश शाक्य एवं शिवम कुमार ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति को उपस्थित अधिकारियों एवं दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया। मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ मंडल द्वारा भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस सफल आयोजन के पीछे उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, लखनऊ मंडल के यंग एवं डायनेमिक जिला आयुक्त स्काउट समर्थ गुप्ता के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल मार्गदर्शन में स्काउट्स ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सचिव जगजीत सिंह (T-2 ) सहित ALT/Scout अनिल कुमार, आशीष कुमार लीडर् एवं सभी प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस शानदार प्रस्तुति एवं आयोजन को सफल बनाने वाले सभी स्काउट्स, गाइड्स, लीडर्स एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत धन्यवाद।
लखनऊ रेलवे स्टेशन के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा को समर्पित यह आयोजन उत्तर रेलवे की समृद्ध विरासत, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं के उत्साह का सुंदर उदाहरण रहा।
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश