रायबरेली। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए निगम ने विशेष बस संचालन की व्यवस्था कर ली है।
सभी रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनें बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। उनके साथ एक सहयात्री भी फ्री यात्रा कर सकेगा। रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को है। सभी बहन-भाई त्योहार मनाने के लिए 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक बहनों के लिए यूपी रोडवेज में फ्री यात्रा की व्यवस्था रहेगी। भाई-बहनों को असुविधा न हो, इसके लिए निगम ने सभी बस अड्डों से संचालित बसों के चक्कर बढ़ाने का निर्णय लिया है।

डिपो से अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है।
ये मिलेगी प्रोत्साहन राशि
चालक, परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने का भी निर्णय लिया है। इस दौरान सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। प्रोत्साहन योजना के तहत छह दिनों में 1800 किलोमीटर बस चलाने पर चालक-परिचालक को 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि बुधवार से बसों का विशेष संचालन शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से बहनें मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। 29 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों को यह सुविधा मिलेगी। चालक-परिचालकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
व्यवस्था की गई है। सभी चालक व परिचालकों को बहनों से प्रेम से बात करने और व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश