पक्की सड़कों से जोड़े जाएंगे 21 गांव। लोक निर्माण विभाग को ओर से भेजी गई कार्ययोजना को मिली हरी झंडी।।निर्माण मे खर्च होंगे 15 करोड़,10 हजार लोगो को मिलेगी सहूलियत

रायबरेली। ग्रामीण विकास योजना के तहत 21 गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। अभी इन गांवों तक पहुंचने के लिए कच्चा रास्ता या फिर खड़ंजा लगा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से भेजी गई कार्ययोजना को शासन से हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही इन गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने का काम शुरू कराया जाएगा। सड़कों के बनने से करीब 10 हजार लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
योजना के तहत उन गांवों को चिह्नित किया गया है, जिन गांवों में अब तक पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के दिनों में होती है। सदर विधानसभा क्षेत्र के पूरे महादेवन, पूरे मखिनिया, पूरे बनिया का पुरवा, पूरे टॉय से भदोखर, पूरे गड़रियन, सलोन में रोखा से पूरे देवोदान, लोनार से पूरे शिवगुलाम, लखनपुर से नूरुद्दीनपुर और ऊंचाहार में जगतपुर-खरौली गंगा घाट होते पूरे निदान, पूरे कलंदर, मुसारमऊ, रूहलपुर से गोंड़िया ताली आदि गांवों को चिह्नित किया गया है। ऊंचाहार में गांव जाने वाला कच्चा रास्ता। पक्की सड़क नहीं बनी है। इनमें किसी गांव की आबादी 250 है, तो कहीं पर 400 लोग निवास करते हैं। पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के दिनों में होती है।
लोक निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सुनील दत्त ने बताया कि शासन से हरी झंडी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
■ ग्रामीण बोले, आवागमन होगा सुगम : पूरे महादेवन गांव के रामशंकर, विनय रावत, रेखा के विकास साहू ने बताया कि गांव पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को विद्यालय आने-जाने में होती थी। बरसात में गांव तक चार पहिया वाहन भी नहीं पहुंच पाते। पक्की सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश