पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट, डुमरियागंज के विकास पर हुई चर्चा

आज पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, सनातन संस्कृति के रक्षक एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने जनपद सिद्धार्थनगर एवं अपने विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री जी से विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास और हिंदुत्व के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की।

माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में राघवेंद्र सिंह सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Check Also

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *