प्रेमी से बात करने से रोका तो मां बेटी ने की पिता की हत्या, एक माह से लापता श्रमिक का नहर पटरी के किनारे मिला था कंकाल

रायबरेली: हरचंदपुर क्षेत्र के बरायेंन मजरे हिलालगंज गांव में एक माह से लापता श्रमिक छोटे लाल पासी55 वर्ष की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार बेटी के प्रेमी से मोबाइल पर बात करने का विरोध करने पर पत्नी केसकली और बेटी छाया ने मिलकर छोटे लाल की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से कुछ दूरी पर नहर की पटरी के किनारे दफना दिया।पुलिस ने मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया है बेटी के प्रेमी को हिरासत मे लेकर जांच की जा रही है।

गांव निवासी छोटे लाल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। करीब एक माह पहले उनके लापता होने की सूचना बेटे सतीश ने पुलिस को दी थी। सतीश मुंबई मे बेकरी मे काम करता था।पिता के लापता होने की जानकारी पर वह घर आया और तलाश के बाद पुलिस से शिकायत की। बाद में उसने हत्या की शंका जताते हुवे पुलिस को जानकारी दी। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने छोटे लाल की पत्नी और बेटी से थाने में पुछतांछ की। पुलिस के अनुसार पुछतंच ने दोनो ने हत्या की बात कबूल की।उनकी निशानदेही पर देर रात फोरेंशिक टीम की मौजूदगी में नहर पटरी के पद छोटे लाल का कंकाल बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक छाया अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी,जिसका छोटे लाल विरोध करते थे।17 जुलाई की रात इसी बात को लेकर घर मे विवाद हुआ था।विवाद के बाद छोटे लाल सो गए।आरोप है कि इसकी बाद केशकली और छाया ने मिलकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *