रायबरेली: जगतपुर, 14 अगस्त दिन शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में सीएचसी अधीक्षक श्री एलपी सोनकर,और अधिकारी, लाईक अहमद ने आने वाले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जगतपुर कस्बे मे तिरंगा वंदे मातरम् गीत गाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जगतपुर कस्बा के कई गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवी, और नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।जगतपुर सीएचसी का पूरा स्टाफ , नर्स, डॉक्टर, वार्ड ब्वॉय, सामिल हुवे, सीएचसी अधीक्षक एलपी सोनकर ने कहा की स्वतंत्रता दिवस, हम सब लोगो के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है 15 अगस्त 1947 को हमे आजादी मिली थी हमारा भारत देश आजाद हुआ था। हम लोग बड़ी किस्मत वाले है जो इतने बड़े भारत वर्ष देश में रहते हैं, जिसमे हर जाति हर धर्म लोग साथ मिलकर सौहार्द पूर्वक रहते है। यात्रा में कांग्रेस नेता प्रदेश सचिव, पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार विधानसभा अतुल सिंह के सहयोगी कप्तान सिंह, रामदत्त पाण्डेय, गौरा के अनुराग गुप्ता, योगेंद्र सिंह शिव कुमार पांडेय, आदि सैकड़ों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश