36 करोड़ से बनेगा राणा बेनी माधव बक्स सिंह स्मारक।पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने की घोषणा

रायबरेली : शहर का अमोल विहार महानायक की दिलाएगा याद, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राणा बेनी माधव बक्स सिंह का भव्य स्मारक शहर के अमोल विहार मे बन रहा है। इसका निर्माण अंतिम चरण में है। करीब 36 करोड़ रूपए की लागत से बन रहा यह स्मारक उनके साहस और बलिदान की गाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। परिसर मे सभागार, पुस्तकालय, अतिथि ग्रह, खुला रंगमंच और आधुनिक प्रकाश एवम ध्वनि व्यवस्था विकसित की जा रही है। पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया परियोजना की कुल लागत 36.09 करोड़ रूपए है। प्रथम चरण मे सभागार और पुस्तकालय का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसके लिए 20.09 करोड़ रूपए अवमुक्त किए गए हैं।

निर्माण कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है और अगस्त ने पूरा होने की उम्मीद है। दिया दुतीय चरण के लिए 12 करोड़ स्वीकृत हैं।इसका करीब 65 प्रतिशत कम पूरा हो चुका है। इसमें अतिथि ग्रह समेत अन्य संरचनाएं शामिल है। आधुनिक प्रकाश एवम ध्वनि आधारित आंतरिक विकाश कार्य चार करोड़ रुपए की लागत से कराया जा रहा है, जिसका करीब 75 प्रतिशत कम पूरा हो चुका है।मंत्री ने कहा कि स्मारक राणा बेनी माधव बक्स की गौरवगाथा को देश दुनिया तक पहुंचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।।राणा बेनी माधव ने अंग्रेजो के खिलाफ छेड़ा था संघर्ष*राणा बेनी माधव बक्स सिंह रायबरेली की शंकरपुर रियाशत के शासक और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी नेताओ मे थे।उन्होंने अवध के तालुकेदारो को एकजुट कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया। बाराबंकी के नवाबगंज और चिनहट की लड़ाइयों में उन्होंने अंग्रेजी सेना का मुकाबला किया। नवंबर 1858 में गोविंदपुर भीरा मे भी उन्होंने अंग्रेजी सेना के खिलाफ महत्वपूर्ण संघर्ष किया।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

फर्रुखाबाद में बोले योगी: हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, 1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट, बेघर 31 लोगों को पट्टा

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *