रायबरेली। सावन माह के दूसरे सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार को बदले रूट से भारी वाहन निकले। शहर से निकले हाईवे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। रायबरेली से सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ और जौनपुर जाने वाले भारी वाहन के मार्ग बदले गए। रायबरेली के सारस होटल चौराहा से इन्हें फुरशतगंज सुल्तानपुर रोड की तरफ भेजा गया है। कानपुर नगर से रायबरेली आने वाले वाहन लालगंज होते हुवे यह येहार टोल प्लाजा से गंगा एक्सप्रेसवे की तरफ भेजे गए। शमोधा से लालगंज और मुंशीगंज से डलमऊ जाने वाले और डलमऊ से बाराबंकी तक के कावड़ मार्गो पर भी भरी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया।

रायबरेली से अयोधया जाने वाले भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से भेजा गया। उन्नाव से आने वाले वाहन shamodhaa चौराहा से लालगंज बाईपास होकर अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर निकले। कानपुर नगर से फतेहपुर और कौशांबी जाने वाले वाहन सैनी ब्रिज पार कर ऊंचाहार होते हुवे प्रतापगढ़ पहुंचे। दरअसल, सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में स्रद्धालुवों की भारी भीड़ जुटती है। साथ ही कावड़ यात्रा भी निकलती है। कवड्डियो की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न होने पाए,इसलिए भारी वाहनों का रूट बदला गया है। यातायात प्रभारी अरिमारदान सिंह ने बताया कि 12 अगस्त की रात आठ बजे तक भारी का रूट दायिवर्सन रहेगा,हाईवे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
ड्रोन के जरिए सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगी नज़र।। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि सावन के दूसरे सोमवार को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन के साथ ही सीसीटीवी कैमरा से भक्तो की सुरक्षा पर नजर रखी जायेगी।ट्रैफिक संचालन को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं। भारी वाहनों के रूट बदल गए हैं।भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश