रायबरेली। शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नही लौट पा रही है। शनिवार को तकनीकी खराबी,तो कहीं मेंटीनेंस के चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। रविवार दोपहर गोराबाजार उपकेंद्र के पैनल में तेज धमाका हुआ वा बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आचार्य दिवेदी नगर उपकेंद्र के स्विचयार्ड और ब्रेकर के मेंटीनेंस के चलते आपूर्ति बंद रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्र उतरपरा से निकले मधुपुरी फीडर का तार टूटने से कई घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगो को सुकून मिला। गोराबाजार उपकेंद्र से हर्ष नगर,महानंदपुर,ग्रीव शाह का पुरवा, राजकीय कालोनी, गोरा बाजार, पीएसी,मालिकमउ, समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति होती है। रविवार दोपहर करीब दो बजे उपकेंद्र के पैनल में तेज धमाका हुआ।इससे मौजूद कर्मचारियों मे अफरातफरी मच गई। पैनल की वायरिंग जलने से कमरे में धुवां भर गया।पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने पैनल और उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मरों की जांच की। फॉल्ट ठीक होने पर शाम करीब7 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसी तरह आचार्य दिवेदी नगर,उपकेंद्र से विकास नगर,पुलिस लाइन,मानस नगर, राणा नगर न्यू राणा नगर घसियारी मंडी,कानपुर रोड, दीवानी कचेहरी के आसपास,कोतवाली, बस स्टॉप,मुंशीगंज, शहीद स्मारक रोड, एम्स, दरियापुर चौराहा, सुपर मार्केट, प्रभु टाउन, खोया मंडी आदि मोहल्लों मे बिजली आपूर्ति होती है।।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश