रायबरेली। रायबरेली-प्रयागराज हाईवे का टोल बचाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर फर्राटा भरने वाले भरी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। भारी वाहनों के निकलने से जहां सड़क खराब हो रही थी, वहीं स्थानीय लोगो को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लोगों की शिकायत के बाद अधिकारी हरकत मे आए। जगतपुर के पास ऊपर से बैरियर लगा दिया गया, ताकि भारी वाहन न निकल पाएं। रायबरेली प्रयागराज हाईवे से का टोल chadraye चौराहे के पास बना है। इससे छोटे और भरी वाहनों का आना जाना है।

ग्रामीण पप्पू मिश्रा, उदय सिंह, विमलेंद्र बाजपाई, मंशाराम, प्रमोद कुमार, राकेश सिंह ने बताया कि टोल टैक्स बचाने की लिए भारी वाहन चालक गंगा एक्सप्रेसवे के रोड सर्विस का सहारा लेते थे। कुढ़ गांव के पास से मति के पुरवा, सेमन वा रोझाया होते हुवे वहां चनराई चौराहा टोल टैक्स के आगे निकलते थे। डीएम सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर कार्यदाई एजेंसी ने जगतपुर के निकट गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बैरियर लगा दिया है। यूपीडा के एक्सियन विजय कुमार ने बताया कि सर्विस रोड भारी वाहनों के चलने के लिए नही है। इनके आवागमन को रोकने के लिए बैरियर लगाया गया है।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश