चौकी में ठेकेदार को पीटने का आरोप। रायबरेली।हरचंदपुर। एक लकड़ी ठेकेदार ने पुलिसकर्मियों पर चौकी के अंदर बेल्टो से पिटाई करने और रुपए छिनने का आरोप लगाया है। ठेकेदार ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।अजमततुल्लागंज निवासी शफीक अहमद ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया 31 जुलाई को पुलिस ने उन्हें पकड़ा था। उन पर हरे पेड़ काटने का आरोप था। पुलिसकर्मी उन्हें गुलुपुर चौकी ले आए।शफीक अहमद का आरोप है कि चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने बेल्टों से पिटाई की।उन्होंने उनकी जेब से 40 हजार रुपए भी निकाल लिए। इसके बाद 20 हजार रुपए की मांग की गई। पुलिस कर्मियों के कहने पर उन्होंने एक व्यक्ति को 15 हजार रूपए दिए। पीड़ित ने जानमाल की धमकी मिलने और मुख्यमंत्री को सीसीटीवी फुटेज भेजने की बात भी कही है। हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने अरोपो को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के खिलाफ पहले से हरे पेड़ों की कटान का मामला दर्ज है।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश