नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने के लिए चिल्ला एलिवेटेड रोड का विस्तार करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस परियोजना के तहत एलिवेटेड रोड को करीब दो किलोमीटर आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे यात्रियों को तेज और सुगम सफर का लाभ मिलेगा।

महमाया से सेक्टर-94 तक होगा विस्तार
प्रस्तावित विस्तार के तहत मौजूदा एलिवेटेड रोड को महमाया फ्लाईओवर की ओर से आगे बढ़ाकर सेक्टर-94 से जोड़ा जाएगा। इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आगे जेवर एयरपोर्ट की दिशा में यातायात अधिक व्यवस्थित और तेज हो सकेगा।
करीब 200 करोड़ रुपये की लागत
इस एलिवेटेड रोड एक्सटेंशन पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को कम समय में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।
प्राधिकरण निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगा
वर्क सर्किल दो वरिष्ठ प्रबंधक कपिल देव सिंह ने बताया कि डीपीआर के साथ ही आईआईटी प्राधिकरण को स्ट्रक्चरल डिजाइन भी प्रदान करेगी। इसके बाद प्राधिकरण निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगा। यह एलिवेटेड रोड महामाया से आगे जाकर सेक्टर-94 के तटबंध पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड से जुड़ेगी, जो डीएनडी एलिवेटेड रोड के माध्यम से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक जाएगी।
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश