खीरी विकासखंड के मझिगवां गांव की निवासी रीना (38) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक TGT (टीजीटी), की परिक्षा मे शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव मे खुशी का माहौल है। उन्होंने टीजीटी हिंदी में 500 अंकों मे से 488 अंक प्राप्त कर महिला वर्ग में प्रदेश मे 13वी रैंक हासिल की है।

रीना ने शुरुआत से लेकर स्नातक तक की शिक्षा उन्नाव जिले के विभिन्न विद्यालयों से प्राप्त की। इसके बाद कानपुर से बीएड की डिग्री हासिल की। विवाह के बाद पति के ननिहाल मझिगवां मे ग्रहणी की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए vars 2022 में टीजीटी परीक्षा की तैयारी शुरू की। कठिन परिश्रम से उन्होंने यह सफलता अर्जित की। रीना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने नाना,माता पिता, गुरुजनों तथा पति धर्मेंद्र यादव को दिया है। उन्होंने बताया कि नाना बाबूलाल यादव से मिली प्रेरणा और पति धर्मेंद्र यादव के निरंतर सहयोग से वह परीक्षा की तैयारी करने के साथ बेटी सूर्यांशी(11वी की छात्रा) और बेटे अभियुदय 9वी का छात्र की पढ़ाई मे सहयोग करती रहीं। घर की सभी जिम्मेदारियां भी निभाई। रीना की उपलब्धि पर नाना बाबूलाल यादव, पति धर्मेंद्र यादव, पिता राम सागर, माता शांति देवी, भाई गिरीश कुमार, शिरीष कुमार,हरीश कुमार राहुल यादव ने खुशी जताई है।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश