सक्षम ने बताया कि इस समय उनकी तैनाती झारसुगड़ा में है। 14 फरवरी को वह अपनी बहन सोनल के साथ इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6488 से झारसुगड़ा से दिल्ली होते हुए लखनऊ की यात्रा कर रहे थे। सक्षम के अनुसार, झारसुगड़ा में इंडिगो के कर्मचारियों ने उनके सामने दोनों बैग सील किए थे।

ओडिशा के झारसूंगड़ा से लखनऊ जा रही फ्लाइट में एक निजी कंपनी के एचआर मैनेजर की कीमती घड़ी गायब हो गई। पीड़ित यात्री सक्षम पाठक, जो खुद एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर हैं, ने बताया कि उनके दो बैग में से एक की सील खुली हुई थी। उन्होंने झारसूंगड़ा एयरपोर्ट पर एयरलाइंस के माध्यम से ही बैग सील कराया था, जिसमें घड़ी रखी हुई थी। यह घड़ी उन्हें उनकी बहन ने गिफ्ट में दी थी। इंडिगो ने ईमेल के जवाब में कहा है कि सीसीटीवी कैमरों से जांच की जा रही है, लेकिन घड़ी अभी तक नहीं मिली।
सक्षम पाठक के पिता लखनऊ के एक बड़े निजी हॉस्पिटल में जीएम हैं। सक्षम ने बताया कि उनकी तैनाती झारसूंगड़ा में है। 14 फरवरी को वह अपनी बहन सोनल के साथ इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6488 से झारसूंगड़ा से दिल्ली होते हुए लखनऊ यात्रा कर रहे थे। उनके अनुसार, झारसूंगड़ा में इंडिगो के कर्मचारियों ने उनके दोनों बैग उनके सामने सील किए थे। यात्रा के बाद चेक करने पर उन्होंने पाया कि एक बैग की सील गायब थी, जबकि दूसरा बैग पूरी तरह बंद था। सक्षम और सोनल ने इंडिगो से सीसीटीवी फुटेज साझा करने की मांग की है और कहा है कि यदि घड़ी नहीं मिली तो वे कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे। उनकी घड़ी की कीमत 27 हजार रुपये है और यह उनकी बहन ने उन्हें उपहार में दी थी।
हवाई यात्रा में सामान गायब हो जाए तो क्या करें?
हवाई यात्रा के दौरान यदि आपका सामान चोरी हो जाए या खो जाए, तो तुरंत एयरपोर्ट पर अपनी एयरलाइन के डेस्क पर जाएं। सामान गायब होने की जानकारी मिलते ही कार्रवाई करनी चाहिए और इस दौरान एयरपोर्ट से बाहर न निकलें। सबसे पहले अपनी एयरलाइन के ‘Lost and Found’ या ‘Baggage Service’ काउंटर पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं। अधिकारियों को अपने गायब सामान की पूरी जानकारी दें, जैसे रंग, ब्रांड या कोई खास निशान। साथ ही सही पता और फोन नंबर दें ताकि सामान मिलने पर आपको सूचित किया जा सके। यदि यह सुनिश्चित हो जाए कि आपका सामान चोरी हो गया है, तो आप इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज करा सकते हैं।
एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस स्टेशन (CISF या स्थानीय पुलिस) में आप सामान खोने या चोरी होने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के बाद उसकी एक कॉपी अपने पास रखना जरूरी है, क्योंकि यह बीमा क्लेम में काम आ सकती है। नियमों के तहत सामान खोने या देर से मिलने पर आप एयरलाइन से मुआवजे की भी मांग कर सकते हैं। अगर आपने यात्रा के लिए इंश्योरेंस लिया है, तो तुरंत अपनी इंश्योरेंस कंपनी को इसकी जानकारी दें। अक्सर एयरलाइन से मिलने वाले मुआवजे की तुलना में इंश्योरेंस कंपनियां बेहतर कवरेज प्रदान करती हैं।
risinguttarpradesh