तिलक में फायरिंग करने वाला सिपाही गिरफ्तार, बीट के 2 कांस्टेबल भी सस्पेंड

यूपी के सुलतानपुर जिले में तिलक में फायरिंग करने वाला सिपाही गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जानकारी न होने पर बीट के दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया।

यूपी के सुलतानपुर में थाना क्षेत्र के कर्माजीतपुर गांव में दोस्त के तिलकोत्सव में निमंत्रण करने आए रायबरेली जिले के आबकारी विभाग के सिपाही ने अपने लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से उसके साथ आया साथी घायल हो गया। घटना के बाद दोनों फरार हो गए, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सिपाही ने प्राथमिक इलाज कराया। इसके बाद दोनों गायब हो गए। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर मोतिगरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की। नामजद आबकारी सिपाही सुरेंद्र यादव को देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी न होने पर बीट के दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया।

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कर्माजीतपुर गांव निवासी अंकुर शुक्ला आबकारी विभाग में सिपाही के पद पर रायबरेली जिले में तैनात हैं। सोमवार को उनके तिलकोत्सव में उनके साथ काम करने वाले सिपाही विनीत मिश्र और सुरेंद्र यादव शामिल होने आए थे। पता चला कि दोस्त की तिलक चढ़ते देख साथी सिपाही सुरेंद्र यादव खुश होकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने लगा। तीन फायर के बाद पिस्टल के चेम्बर में चौथी गोली फंस गई। सुरेंद्र यादव पिस्टल ठीक करने लगा, तभी उसका साथी सिपाही विनीत मिश्र वहां पहुंच गया। इस दौरान फंसी गोली फायर हो गई और गोली वीरेंद्र मिश्र को लगी। घायल विनीत मिश्र को सुरेंद्र यादव और अन्य लोग इलाज के लिए सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। प्राथमिक इलाज कराने के बाद दोनों वहां से गायब हो गए। पुलिस ने संज्ञान में लेकर मामले की जांच की।

Check Also

यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई, हर कमरे में CCTV, पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *