Tag Archives: #NewsAlert

यूपी में 15 Senior IPS Officers के तबादले, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले, जानिए कौन कहां गया

UP IPS Officers Transfer: IPS अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) के साथ पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि अशोक मुथा को …

Read More »

यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, लिस्ट में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल, पूजा पाल और राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को मिली खास जिम्मेदारी

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन की लिस्ट जारी कर दी है। लंबे समय से प्रदेश संगठन की सूची का इंतजार हो रहा था। संगठन में पदाधिकारियों को लेकर दिल्ली से लखनऊ तक कई बार मंथन किया गया और इसके बाद गुरुवार को सूची जारी कर दी गई। संगठन की इस सूची में 19 उपाध्यक्ष और 8 …

Read More »

प्रदेश में समय से पहले हो सकते हैं चुनाव, इस महीने में हो सकती घोषणा; सपा सतर्क, बीजेपी भी जुटी तैयारी में

उत्तर प्रदेश में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं, इन चर्चाओं को बल इसलिए मिल रहा है क्योंकि लंबे समय से निष्क्रिय रही बीएसपी अचानक संगठन विस्तार, बूथ स्तर की बैठकों और चुनावी तैयारियों में जुट गई है. दूसरी ओर बीजेपी ने भी संगठन और सरकार में बड़े बदलाव किए …

Read More »

राम मंदिर चंदा चोरी पर SIT ने गृह सचिव संजय प्रसाद को सौंपी रिपोर्ट, जल्द होगा बड़ा खुलासा

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे में कथित गबन के मामले में गठित 3 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। एसआईटी ने इस मामले से जुड़ी अपनी विस्तृत रिपोर्ट मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंप दी है। इस मामले पर जानकारी देते हुए एसआईटी (SIT) टीम के सदस्य …

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद सीएम की सख्ती, कानपुर में एक्शन में केडीए, सील की कोचिंग व 16 कोचिंग सेंटरों पर की सीलिंग की कार्रवाई

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की मौत के बाद सीएम ने सख्त तेवर दिखाए। इसके बाद कानपुर में केडीए का अमला जागा है। उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के आदेश पर केडीए के प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को शाम को निकलकर कोचिंग संस्थानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नक्शे के विपरीत हुए निर्माणों को सील कर दिया। लखनऊ …

Read More »

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग, 15 की मौत, मौके पर सीएम, डिप्टी सीएम, मां रोते हुए बोली- मुझे जाने दो बेटे के पास; चश्मदीदों ने सुनाया मंजर

अलीगंज के सेक्टर डी में सोमवार दोपहर निजी कोचिंग सेंटर में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए हैं। इस हादसे में 15 की मौत हो गई और कई झुलस गए हैं। आग कैसे लगी …

Read More »

ब्रह्मोस मिसाइलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को सबक सिखाया : महोबा में गरजे CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की ताकत का प्रदर्शन किया ललितपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में निर्मित मिसाइलों ने “पाकिस्तान को मदद के लिए गुहार लगाने और खुद को बचाने की भीख मांगने पर मजबूर कर दिया।” मुख्यमंत्री 1,766 करोड़ रुपये की 221 विकास परियोजनाओं का …

Read More »

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: टिन्नू यादव के घर से करोड़ों का सोना जब्त, 50 करोड़ की बेनामी संपत्तियां भी पता चलीं, टेंपो चालक से करोड़पति बने शख्स पर लगी सबकी निगाहें, बड़े एक्शन की तैयारी में SIT

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर के खजाने और चढ़ावे में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) 15 जून 2026 को अयोध्या पहुंची। टीम ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ की और डिजिटल साक्ष्य खंगाले।सूत्रों के अनुसार, इस सोने की …

Read More »

यूपी में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन, योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित

रायबरेली के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अब आधुनिक उत्सव भवन बनाए जाएंगे। यह पहल शहरों के वैवाहिक स्थलों की तर्ज पर की गई है। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के संताव मे 1.41 करोड़ की लागत से उत्सव भवन बनवाने का काम शुरू हो गया है। पिछले साल हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को चुना गया था इस क्षेत्र के संताव मे कम …

Read More »

“राम मंदिर चंदा विवाद: CM योगी का पहला रिएक्शन, कहा- ‘जिसके पास सबूत हैं, वो सामने लाए'”

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बड़े विवाद के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का पहला बयान सामने आया है। सीएम योगी ने कहा कि चंदा चोरी की जांच के लिए SIT बनाई गई। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी के पास सबूत हों तो SIT को मुहैया कराएं। राम …

Read More »

भाजपा में टिकट का महासंग्राम: कटेंगे मौजूदा विधायकों के पत्ते, रेस में नए चेहरों की एंट्री!”

गाजियाबाद जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर वर्ष 2017 में और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, विपक्ष का सूपड़ा साफ रहा है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 में होने हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकट की रेस शुरू हो गई है। मौजूदा विधायकों का टिकट काटने के लिए …

Read More »

सावधान! अगले 15 घंटे भारी; दिल्ली और UP सहित 11 राज्यों में ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं का खतरा

मानसून ने ब्रेक ले लिया है और यह 5 दिन से अटका हुआ है। इस बीच नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिसके असर से आज दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देशभर के 11 राज्यों में अगले 15 घंटों के अंदर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 60 से 70 किलोमीटर की स्पीड से तूफानी हवाएं चल सकती …

Read More »

योगी सरकार और ‘द गोट ट्रस्ट’ के बीच MoU साइन, लघु पशुपालकों की बढ़ेगी आय, यूपी में भेड़-बकरी पालन को भी बढ़ावा देगी योगी सरकार, 90% अनुदान से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

पशुपालन विभाग प्रदेश में भेड़, बकरी और सूकर पालन को संगठित उद्योग का स्वरूप देने की दिशा में आगे बढ़ेगा। बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय ‘यूपी स्माल लाइवस्टाक कान्क्लेव-2026 के शुभारंभ पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भेड़, बकरी और सूकर पालन को वैज्ञानिक व व्यावसायिक स्वरूप देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती …

Read More »

नीट पेपर लीक मामले में टेलीग्राम को झटका, दिल्ली HC का प्रतिबंध हटाने से इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने NEET की दोबारा परीक्षा के कारण केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए अस्थायी बैन को चुनौती देने वाली टेलीग्राम की याचिका खारिज कर दी है, जिससे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को कोई राहत नहीं मिली है। जस्टिस तेजस करिया ने IT एक्ट की धारा 69A के तहत जारी आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए, 22 …

Read More »

चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, आसपास भी नहीं भटकेंगे चंपत राय, कर दिया गया मना, चंपत राय से अपना प्रतिनिधि भेजने को कहा गया

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे। वह राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे, लेकिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को कार्यक्रम में आने से मना किया गया है।चंपत राय से दूरी बनाने को कहाराम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर बनी तीन सदस्यीय एसआईटी की टीम भी इन दिनों अयोध्या में है और …

Read More »

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, दो हिस्सों में बंट गया विमान

भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भारतीय वायुसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब AN-32 जोरहाट एयरफ़ील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। शुरुआती जानकारियों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान एयरफोर्स स्टेशन के परिसर के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। …

Read More »

सीएम योगी ने रामगढ़ताल में की क्रूज की सवारी, लहरों पर विहार करने के साथ मुख्यमंत्री ने ताल की साफ-सफाई का लिया जायजा

गोरखपुर: जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम जनप्रतिनिधियों के साथ नैसर्गिक रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज की सवारी की। करीब 25 मिनट तक क्रूज पर सवार होकर मुख्यमंत्री निखरे ताल की लहरों के स्पंदन की आनंदानुभूति करने के साथ गोरखपुर की नई विकसित पहचान को ताल के …

Read More »

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर आगामी 18 जून को मतदान होगा, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर कब होंगे चुनाव? आ गई तारीख, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूलचुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की 26 सीटों के लिए आगामी 18 जून को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी होगी।देश में होने वाले राज्यसभा चुनाव की …

Read More »

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज

यूपी की राजधानी लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल की पॉवर सीज हो गई है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय प्रशासनिक अधिकार सीज करने का बड़ा फैसला सुनाया है। लखनऊ नगर निगम से जुड़े एक अहम मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार …

Read More »