Blog Layout

जयंती पर फूलन देवी को किया याद, सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में हुआ आयोजन

रायबरेली। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में मनाई। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि फूलन देवी का जीवन साहस, संघर्ष एवम स्वाभिमान की अमिट मिसाल था। वह अन्याय के विरुद्ध विद्रोह, आत्मसम्मान के लिए संघर्ष एवम सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज थी। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों वा अत्याचार के कारण …

Read More »

जरूरत के हिसाब से कराएं कार्य, विकसित भारत जी राम जी योजना के सफल क्रियान्वन के लिए हुआ पंच सम्मेलन

रायबरेली। विकास भवन स्तिथ महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को विकसित भारत जी राम जी योजना के सफल एवम प्रभावी क्रियान्वन के लिए पंच सम्मेलन हुआ। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि ग्राम पंचायतें विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। पंचायतों मे उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुवे स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों का चयन किया जाए। …

Read More »

बदले रूट से निकले भारी वाहन, कांवड़ यात्रा के चलते 12 अगस्त की रात आठ बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन (Route Diversion)

रायबरेली। सावन माह के दूसरे सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार को बदले रूट से भारी वाहन निकले। शहर से निकले हाईवे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। रायबरेली से सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ और जौनपुर जाने वाले भारी वाहन के मार्ग बदले गए। रायबरेली के सारस होटल चौराहा से इन्हें फुरशतगंज सुल्तानपुर रोड की तरफ भेजा गया है। कानपुर नगर …

Read More »

फॉल्ट और मेंटनेंस से शहर की बिजली आपूर्ति बाधित, कहीं चार, तो कहीं पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर मिला सुकून

रायबरेली। शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नही लौट पा रही है। शनिवार को तकनीकी खराबी,तो कहीं मेंटीनेंस के चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। रविवार दोपहर गोराबाजार उपकेंद्र के पैनल में तेज धमाका हुआ वा बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आचार्य दिवेदी नगर उपकेंद्र के स्विचयार्ड और ब्रेकर के मेंटीनेंस के चलते आपूर्ति बंद रही। वहीं …

Read More »

तेल के नए रेटः बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल हुआ ₹166 के पार, सामान्य के क्या हैं दाम

अगर आप दिल्ली में बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल (XP100) भरवा रहे हैं, तो आपको ₹167.35 प्रति लीटर का भारी-भरकम दाम चुकाना होगा। महंगाई और तेल की कीमतों के मोर्चे पर आज ग्राहकों के लिए दो बड़े अपडेट हैं। कच्चे तेल (Crude Oil) की बढ़ती कीमतों के बीच जहां एक तरफ बिना एथेनॉल (Ethanol-free) वाले पेट्रोल की कीमत ₹167 प्रति लीटर …

Read More »

सर्विस रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका, गंगा एक्सप्रेसवे टोल बचाने के लिए निकलते थे वाहन, स्थानीय लोगों को आने जाने में होती थी परेशानी

रायबरेली। रायबरेली-प्रयागराज हाईवे का टोल बचाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर फर्राटा भरने वाले भरी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। भारी वाहनों के निकलने से जहां सड़क खराब हो रही थी, वहीं स्थानीय लोगो को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लोगों की शिकायत के बाद अधिकारी हरकत मे आए। जगतपुर के पास ऊपर से बैरियर …

Read More »

महंगा इंजेक्शन लिखने पर हंगामा, रायबरेली जिला अस्पताल में थम नहीं रहा बाहर से दवा खरीदवाने का खेल, जांच के निर्देश

जिला अस्पताल में तमाम प्रयासों के बाद भी मरीजों को बाजार की दवाएं लिखने पर रोक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार रात इमरजेंसी में लाए गए मरीज को महंगे इंजेक्शन बाजार से लाने के लिए लिख दिया गया। इससे गुस्साए लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। सुरक्षा गार्ड से भी लोगो की कहासुनी हुई। शनिवार को मामले की शिकायत …

Read More »

एसपी (SP) से न्याय की गुहार, रिश्वत मांगने का आरोप, रिश्वत न देने पर दरोगा ने नही दर्ज की रिपोर्ट

रायबरेली- पीड़ित धर्मराज पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम: जहांगीराबाद, थाना डलमऊ, जनपद रायबरेली ने एसपी ऑफिस आकार एसपी (SP) रायबरेली से न्याय की गुहार लगाई है। धर्मराज ने पत्रकारों को बताया कि ब्रजेश कुमार पुत्र गंगाचरण, गंगाचरण पुत्र छोटू जहांगीराबाद थाना डलमऊ के निवासी है प्रतिपक्षी लोगो ने 31/07/2026 को एक राय होकर कुल्हाड़ी, लाठी, फरसा लेकर आए और प्रार्थी के …

Read More »

मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, जिले में सराफा की पांच दुकानों के साथ अमेठी में भी की थी वारदात, दो के पैर में लगी गोली 12.80 किलोग्राम चांदी के जेवर, असलहा और कार बरामद

रायबरेली। मिलायेरिया में सराफा की पांच दुकानों और अमेठी में चोरी करने वाले अंतर्जातीय गिरोह के बदमाशो की बृहस्पतिवार देर रात लोनियांन का पुरवा स्तिथ शारदा नहर पुल के पास एसओजी और पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग से दो बदमाश घायल हो गए। दोनो के पैर में गोली लगी है। तीन अन्य बदमाशों को भी पुलिस …

Read More »

IRCTC की नई बीटा वेबसाइट, फटाफट बुक हो जाएगा तत्काल टिकट, एड्रेस कर लें सेव, दिखेंगे ये बदलाव

IRCTC Beta Website: तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट स्लो होने और पेमेंट फेल जैसी समस्याओं से जूझने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे के मुताबिक, IRCTC की नई बीटा वेबसाइट लॉन्च होने के बाद तत्कला विंडो खुलने के शुरुआती तीन मिनट में सफल टिकट बुकिंग में 5% से अधिक बढ़ोतरी हुई है। IRCTC ने कुछ समय पहले …

Read More »