रायबरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के नेतृत्व में बैक कर्मियों ने शुक्रवार को हड़ताल की। इससे बैंको के शटर बंद रहे। यह हड़ताल ५ दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई मे हुवे भेदभाव के विरोध में की गई। इस दौरान बैंक कर्मियों और अधिकारियों ने भारतीय बैंक संघ की वादाखिलाफी के खिलाफ आवाज उठाई।

हड़ताल के कारण 500 करोड़ रुपए का बैंकिंग लेनदेन नही हो सका। शुक्रवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया।इस दौरान स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक, केनरा बैंक, ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों ने बीएसएनएल कार्यालय से जुलूस निकाला। फोरम ऑफ बैंक यूनियन के मुख्य एमके सिंह ने बताया कि 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल होगी और मांग न पूरी हुई तो 26 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल होगी। व्यापारी व पेंसनर हुवे परेशान। नसीराबाद बांकोबकी हड़ताल के चलते शुक्रवार को विकासखंड छतोह स्तिथ यूको बैंक शाखा में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रही। बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। इससे ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। बैंक बंद रहने के कारण क्षेत्र के व्यापारी, किशान, पेंशनर और अन्य खाताधारक लेनदेन के लिए शाखा नही पहुंच सके।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश