सई नदी उफान पर, पार्क का रास्ता कटापुराने पुल से छह फीट नीचे बह रही नदी, शहीद स्मारक पार्क में भरा पानी

रायबरेली। लगातार हो रही बारिश से उन्नाव से आ रही सई नदी में उफान आ गया है। शहर में शहीद स्मारक स्थल के पास बने पुराने पुल के पिलर से छह फीट नीचे से पानी बह रहा है। नदी का बहाव तेज होने से धोबी घाट को सीमेंट दिया गया है। अमोल विहार की तरफ से नदी होकर शहीद स्मारक जाने वाला कट गया है।


नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय गांवों तक पानी पहुंच गया है। जिले के साथ ही उन्नाव में भी तेज बारिश जारी है। इस कारण सई नदी में उफान आ गया है। शहीद स्मारक स्थल पर बने पुराने पुल पर आकर लोग सई नदी के जलस्तर को देखने आ रहे हैं। उधर नदी की दाई तरफ जलकुंभी भरी हुई है, जिससे पुल को खतरा उत्पन्न हो गया है। नदी का पानी शहीद स्मारक के पार्क में भी भर गया है।
डायवर्जन काटे जाने से दो दर्जन गांवों का संपर्क टूटा
खीरों। ब्लॉक में निर्माणाधीन बसहा नाला पुल के अस्थायी डायवर्जन में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से पाहो, बनपुरवा और उन्नाव के जयसिंह खेड़ा सहित कई गांवों की फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से डायवर्जन काटकर पानी निकाला। इससे करीब दो दर्जन गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। ऐसे में ग्रामीणों को ब्लॉक व जिला मुख्यालय जाने के लिए पांच किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। करीब एक हजार स्कूली बच्चों का रास्ता बाधित हुआ है। कुछ बच्चों ने विद्यालय जाना भी बंद कर दिया है।


उधर सई नदी का जलस्तर बढ़ने से डोभ क्षेत्र के बघौला, पूरे बरगद, रायपुर मेहवा, स्थाय मानिक, विसामगृह और सेमरी झाकेरासी आदि गांव प्रभावित हैं।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP कन्वीनर पद से हटाया,  कहा कि वह अभी मैच्‍योर नहीं हैं

यूपी चुनाव 2027 से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *