उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें किसे कहां मिली तैनाती, आंजनेय सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 17 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें अलीगढ़ और मुरादाबाद के मंडलायुक्तों सहित कई विभागों के प्रमुखों को बदला गया है।

 लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए रविवार देर रात 17 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। अलीगढ़ और मुरादाबाद के मंडलायुक्त भी बदले गए हैं। अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है, जबकि राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) ओम प्रकाश आर्य को मंडलायुक्त अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

सहकारी चीनी मिल्स संघ में भी बदलाव

अमृत पाल कौर, जो प्रतीक्षारत संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड थीं, को इसी पद से कार्यमुक्त किया गया है. इसके साथ ही नवनीत सेहारा को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड एवं अपर आबकारी आयुक्त के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है.

ग्राम्य विकास विभाग में भी बदलाव किया गया है। आयुक्त, ग्राम्य विकास एवं सचिव, ग्राम्य विकास विभाग गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश बनाया गया है। वहीं महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन चैत्रा वी. को राजस्व परिषद, लखनऊ में सदस्य (प्रशासनिक) बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त, ग्राम्य विकास की जिम्मेदारी दी गई है।

आजंनेय सिंह की नहीं बढ़ी प्रतिनियुक्ति

सिक्किम कैडर के आइएएस अधिकारी और मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे आंजनेय कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश में आठवां सेवा विस्तार नहीं मिला है। 14 अगस्त 2026 को प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने के बाद से वह अवकाश पर चल रहे हैं। वह वर्ष 2015 से यूपी में तैनात थे, जिन्हें कुल सात बार सेवा विस्तार दिया गया। पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ प्रशासनिक कारवाई को लेकर काफी चर्चा में रहे।

Check Also

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *