कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की हुई दो जगह बैठक

लखनऊ : सोमवार 17 अगस्त, कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की हुई २ जगह बैठक। लखनऊ शहर अध्यक्ष शहजाद आलम ने अपने क्षेत्र सोना बट्टा, बारौरा, हुसैन बाड़ी लखनऊ में बैठक रखी। केंद्रीय पर्यवेक्षक अमी याग्निक ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों को अपने-अपने गांव मोहल्ले शहर जाकर जनता की समस्या को सुनकर अधिकारियों और नेताओं तक पहुंचाकर उस समस्या का निदान करना चाहिए। गरीब मजदूर मजबूर की आवाज मजबूती से उठानी चाहिए।


दूसरे पर्यवेक्षक लखनऊ प्रभारी प्रदेश सचिव श्री अतुल सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में हफ्ते में दो बार घर-घर जाकर जनता की समस्याओं को सुने समझें और उसका निदान कराने को कोशिश करें, तभी जनता हमसे जुड़ेगी।


दूसरी बैठक शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिणी क्षेत्र के लखनऊ के एक होटल में हुई। केंद्रीय पर्यवेक्षक अमी याग्निक ने कहा कि जननायक राहुल गांधी ने चार हजार किलोमीटर की यात्रा करके किसान, छात्र, गरीब, नौजवान,आदि सब वर्गो को यात्रा के माध्यम से जोड़ने का प्रयास किया।


दूसरे पर्यवेक्षक अतुल सिंह ने कहा कि जनता कांग्रेस से तभी जुड़ेगी जब हम उनके बीच जाकर उनसे संवाद करे उनकी समस्याओं को सुने संबंधित समस्या का अधिकारियों से मिलकर उसका निदान कराएं। हमें 2027 के विधानसभा के होने वाले चुनाव के बेहतर परिणाम के लिए अभी से संकल्प करना होगा। इस मौके पर हाईकोर्ट अधिवक्ता नेता संजीव पाण्डेय, सेवादल के काली सिंह,नेता नावेद नकवी, महिला नेता नीलम, केके शुक्ला, जेपी मिश्रा,वाकर मेंहदी, मनोज श्रीवास्तव, अजय वर्मा, और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *