साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में 8 गिरफ्तार, लोगो के नाम पर फर्म और बैंक खाते खुलवाकर रकम निकालते थे आरोपी, चेक एटीएम समेत दस्तावेज बरामद

रायबरेली: कोतवाली नगर और साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी फर्म और बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यो को गिरफ्तार किया है। इनमें चार इंदौर मध्य प्रदेश,तीन रायबरेली और एक बांदा का रहने वाला है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, बैंक चेक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर टीम ने राजघाट मोड़ के पास से बांदा के कतरा निवासी आनंद मिश्रा, रायबरेली शहर निवासी प्रभाकर श्रीवास्तव,रायबरेली के हो अली नगर निवासी सईद मो.आजम,सत्य नगर निवासी मो.अकरम, इंदौर निवासी आकाश गौड़, जाती सेन, बबलू हर्वे और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सत्य नगर निवासी मो.अकरम जिम संचालक है।पुलिस उसके जिम की भी तलाशी ले रही है और वहा आने वाले लोगो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस जल्द ही इसका खुलासा कर सकती है।

फर्जी फर्म के नाम पर खुलवाते थे खाते। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह लोगो के नाम पर फर्जी फर्म पंजीकृत कराता था।इसके बाद फर्म के नाम पर जीएसटी पंजीकरण और बैंक खाते खुलवाए जाते थे। साइबर ठगी की रकम इन खातों मे maganey के बाद उसे कई खातों मे भेजा जाता था।बाद में गिरोह के सदस्य एटीएम से रकम निकालकर आपस मे बांट लेते थे।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *