रायबरेली- पीड़ित धर्मराज पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम: जहांगीराबाद, थाना डलमऊ, जनपद रायबरेली ने एसपी ऑफिस आकार एसपी (SP) रायबरेली से न्याय की गुहार लगाई है। धर्मराज ने पत्रकारों को बताया कि ब्रजेश कुमार पुत्र गंगाचरण, गंगाचरण पुत्र छोटू जहांगीराबाद थाना डलमऊ के निवासी है प्रतिपक्षी लोगो ने 31/07/2026 को एक राय होकर कुल्हाड़ी, लाठी, फरसा लेकर आए और प्रार्थी के दरवाजे पर ब्रजेश कुमार और गंगाचरण ने बबूल की कांटेदार डालो का ढेर लगा दिया।

प्रार्थी ने जब मना किया तो दोनो लोगों ने मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने लगे और ब्रजेश ने तीन बार प्रार्थी के सिर पर वार किया प्रार्थी को मरणासन्न कर दिया। घटना दिनांक 31/07/2026 समय करीब 7.30 बजे की है प्रार्थी के लड़के ने डलमऊ के सरकारी अस्पताल लेकर गया तब डॉक्टर ने कहा कि मामला फौजदारी का है पहले थाना डलमऊ में रिपोर्ट करो तब पुलिस के साथ आना तब इलाज होगा। मेरा लड़का गया परसाद थाना डलमऊ लेकर गया तब न सिर्फ दरोगा ने मेरे लड़के गया परसाद को बंद कर दिया और कहा की मुझको रुपए 10000/- दो तब रिपोर्ट दर्ज करूंगा। मैने कहा कि मैं बहुत ही गरीब आदमी हूं मेरे पास इतने रुपए नही है। तब दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया, और कहा कि रिपोर्ट दर्ज नहीं करूंगा।प्रार्थी तब से भटक रहा है, थाना डलमऊ की दरोगा रिपोर्ट नही दर्ज कर रहे है, इससे विपक्षियों का मनोबल बढ़ा हुआ है , आए दिन भद्दी भद्दी गालियां देते हैं प्रार्थी का और उसके परिवार का जीना दूभर कर दिया है,और जान से मार डालने की धमकी देते है। प्रार्थी ने एसपी (SP) साहब को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी साहब ने कारवाई करने का भरोसा दिया हैं। न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश