टेंडर के लिए ईओ और पालिकाध्यक्ष में ठनी, अधिशासी अधिकारी ऑनलाइन तो पालिकाध्यक्ष ऑफलाइन टेंडर कराने पर अड़े

रायबरेली। नगरपालिका परिषद रायबरेली में टेंडर को लेकर अधिशासी अधिकारी (ईओ), और पालिकाध्यक्ष में ठान गई है।ईओ ऑनलाइन तो पालिकाध्यक्ष ऑफलाइन टेंडर कराने के पक्षधर है। इसी को लेकर तनातनी हो गई है। इस वजह से पालिका बोर्ड के फंड से होने वाले कार्य रूक गए हैं। दोनो के बीच गतिरोध जल्द समाप्त नहीं हुआ तो इसका असर शहर के अन्य विकास कार्यों पर पड़ेगा। शहर के 34 वार्डो में ढाई लाख की आबादी रहती है।पालिका के बोर्ड फंड से इन वार्डो में इंटरलॉकिंग, सड़क मरम्मत,खडंजा समेत अन्य कार्य कराए जाते हैं। इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया होनी है। देवानंदपुर के सभासद जय प्रकाश वर्मा, दक्षिणी जहानाबाद के संजय श्रीवास्तव ने बताया कि ऑफलाइन और ऑनलाइन टेंडर कराने के चक्कर मे सड़क मरम्मत से लेकर नाली निर्माण कार्य तक के लिए प्रभावित है। फिरोजगंधी नगर के सभासद परमजीत सिंह गांधी,नया पुरवा के सभासद मोहम्मद हुसैन ने बताया कि शहर में जलभराव रहता है।नाली निर्माण नही हो पा रहा है।सड़कें खस्ताहाल है जिन पर चलना मुद्किल है। विकास कार्यों पर प्राथमिकता होनी चाहिए।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *