₹59,019.54 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश किया है, जिसमें भारी उद्योग, ग्रामीण विकास और अवस्थापना विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹59,019.54 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट प्रदेश के समावेशी एवं संतुलित विकास के संकल्प को नई मजबूती देगा। इसके माध्यम से जनकल्याण और विकास से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अनुपूरक बजट 2026-27 में समाज कल्याण विभाग हेतु ₹1,655 करोड़ का प्रावधान किया है। इससे सामाजिक सुरक्षा एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और बल मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के अनुपूरक बजट 2026-27 में औद्योगिक विकास एवं विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। एक्सप्रेस-वे विस्तार, औद्योगिक अवसंरचना और निवेश प्रोत्साहन से प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के अनुपूरक बजट 2026-27 में ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। रोजगार सृजन, ग्रामीण आवास, सड़क निर्माण एवं आजीविका सशक्तीकरण पर विशेष बल से गांवों के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट 2026-27 में सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने पर विशेष बल दिया है। वरिष्ठ महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा, इलेक्ट्रिक बसों को प्रोत्साहन तथा बस अड्डों के विकास से प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट 2026-27 में पंचायती राज व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट 2026-27 में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। इन प्रावधानों से चिकित्सा अवसंरचना को मजबूती मिलेगी, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और प्रदेशवासियों को बेहतर उपचार सेवाएं उपलब्ध होंगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट 2026-27 में महिला एवं बाल कल्याण को और सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। इन प्रावधानों से महिलाओं और बच्चों के कल्याण, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं को नई गति मिलेगी।
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश