समस्याओं के निस्तारण का निर्देश। रायबरेली। कलेक्ट्रेट सभागार मे शुक्रवार को जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक हुई। व्यापारी बंधुवो ने सड़क की मरम्मत, बिजली, साफ सफाई, पार्किंग, सामुदायिक सौंचालय की समस्या उठाई। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने समस्यवो के निस्तारण का भरोसा दिया। एडीएम ने औद्योगिक क्षेत्रों मे साफ सफाई,ड्रेटनेज सिस्टम आदि मामलों का निस्तारण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में उपायुक्त राज्यकार परमहंस श्रीवास्तव, छेतराधिकार नगर आशीष निगम, छेतराधिकारी यातायात विजय शंकर, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका स्वर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश