ट्रेन के आगे ट्रैक पर लेटा कुली, सिर धड़ से अलग। ट्रैक पर मालगाड़ी आती देख कर उठाया आत्मघाती कदम

रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे एक कुली मालगाड़ी के आगे ट्रैक पर लेट गया, जिससे सिर धड़ से अलग हो जाने से उसकी मौत हो गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौजूद लोग अवाक रह गए। प्लेटफॉर्म की बेंच पर शांत बैठा कुली ऐसा करेगा, इसका किसी को कोई अंदेशा नहीं था। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकरलिखापढ़ी के बाद मालगाड़ी को रवाना कराया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी जहानाबाद बनियन टोला निवासी राजेश उर्फ राजू सोनकर (55) प्लेटफॉर्म पर कुली का काम करते थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार को वह प्लेटफॉर्म नंबर एक की बेंच पर शांत बैठे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक मालगाड़ी आ रही थी। अचानक बेंच पर शांत बैठे राजू सोनकर उठे और तीन रेल लाइनों को पार करते हुए मालगाड़ी के ट्रैक पर जाकर लेट गए। अचानक घटित हुए इस घटनाक्रम से मालगाड़ी को रोक पाना संभव नहीं था।

अचानक हुवे इस घटनाक्रम से मौजूद लोग अवाक रह गए।प्लेटफार्म की बेंच पर शांत बैठा कुली ऐसा करेगा, इसका किसी को कोई अंदेशा नहीं था।हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई । रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लिखापढ़ी के बाद मालगाड़ी को रवाना कराया। शहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी जहानाबाद बनियान टोला निवासी राजेश उर्फ़ राजू सोनकर(55,) प्लेटफार्म पर कुली का काम करते थे। प्रक्तरदक्षियो के मुताबिक, शुक्रवार को वह प्लेटफार्म नंबर एक की बेंच पर शांत बैठे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से प्लेटफार्म नंबर दो पर एक मालगाड़ी आ रही थी।अचानक बेच पर शांत बैठे राजू सोनकर उठे और तीन रेल लाइनों को पार करते हुए मालगाड़ी के ट्रैक पर जाकर लेट गए।अचानक घटित हुवे इस घटनाक्रम से मालगाड़ी को रोक पाना संभव नहीं था। जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि हादसे में राजेश उर्फ़ राजू सोनकर का सिर धड़ से अलग हो गया। जिससे मौके पर उनकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिवारीजन भी पहुंच गए।उन्होंने बताया कि राजेश उर्फ़ राजू सोनकर रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करता था, और कैंसर की बीमारी से ग्रसित था।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

फर्रुखाबाद में बोले योगी: हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, 1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट, बेघर 31 लोगों को पट्टा

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *