विद्युत उपकेंद्र विशुनपुर में बिजली गिरने से आपूर्ति ठप हो गई, उपकेंद्र से जुड़े करीब 70 गावों में अंधेरा पसरा रहा

बिजली गुल होने से लोगो को गर्मी वा उमस से जूझना पड़ा।यह समस्या सोमवार रात करीब 8.30 बजे आई। कर्मियों को आशंका थी 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आई है। बिजली बहाल करने के प्रयास किए, कामयाबी लेकिन नही मिली। मंगलवार को टेस्ट डिवीजन टीम की जांच में पता चला कि बिजली गिरने से चार्जिंग सिस्टम खराब हुआ।जिसे ठीक करने के बाद मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे बिजली बहाल हुई।18 घंटे बाद बिजली ने पर लोगो ने राहत की सांस ली। विशुनपुर उपकेंद्र में एक और दूसरा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इनमे समोधा, चुरवा,राजामऊ जोहवशर्की, तेरा बरौला,फीडर निकले हैं। En फीडरो से शामोधा, चिलौली, सुदौली, दैजुवखेड़ा, रामपुर, नैनहर, करता पश्चिम गांव नीवा मदरखेड़ा, एशिया, आदि गांवों को बिजली मिलती है। शाम को बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरी।इससे उपकेंद्र का 10 एमवीए ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गया काफी प्रयास के बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई।इससे रातभर50हजार लोग अंधेरे में रहे। चिचौली के दयाशंकर, इशिया के रामजियावान्न रमेश यादव, भोला साहू बृजलाल पासी ने बताया कि बिजली नहीं ने से मच्छरदानी लगाकर किसी तरह रात बितानी पड़ी सुबह पेयजल संकट से दो चार होना पड़ा।मंगलवार को 10 बजे के बाद टेस्ट डिवीजन प्रथम के एक्सियन अमितराज चित्रवंशी सहायक अभियंता दिव्यकुमार जेई रामचंद्र मौके पर पहुंचे। पुष्टि हुई की बिजली गिरने से चार्जिंग सिस्टम खराब हुआ है।सहायक अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि बिजली बहाल करा दी गई है।

– रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *