गर्मी और ऑनलाइन ट्रेडिंग ने शहर के व्यापारियों को झटका दिया है। छोटे व्यापारियों का हाल यह है की उनको दुकान के कामगारों का वेतन निकलने मे भी लाले पड़ रहे हैं। जब से गर्मी शुरू हुई है शहर के व्यापार मे 15 फीसदी की गिरावट आई है। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से पहले व्यापार प्रभावित चल रहा था। शहर में सुपर मार्केट घंटाघर छोटी बाजार बड़ी बाजार कैपरगंज व्यापार के प्रमुख केंद्र है। अप्रैल से इन व्यापारिक केंद्रों व्यापार की रफ्तार धीमी पड़ गई है।सहालग के समय के दौरान भी व्यापार बढ़त नही ले सका। एसे मे व्यापारियों को व्यापारिक घाटा सहना पड़ रहा है। व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा का कहना है कि गर्मी के कारण व्यापार मे 15 फीसदी की गिरावट है।ऑनलाइन ट्रेडिंग ने भी कमर तोड़ दी है। इसके साथ ही जो मॉल खुल गए हैं उनसे शहर के व्यापारिक केंद्रों पर असर पड़ा है।
रायबरेली संवाददाता – रवि शंकर सिंह
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश