मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में चलने वाली 45 नई इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया।
इन बसों का संचालन मुख्य रूप से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक यात्रियों की सुविधा के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी उद्घाटन किया गया, जिसे आधुनिक शहरी परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह पूरी व्यवस्था उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के तहत संचालित की जाएगी। सरकार का दावा है कि इन इलेक्ट्रिक बसों के जरिए न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
गौतमबुद्ध नगर के लिए इलेक्ट्रिक बसों के फ्लैग ऑफ एवं नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के नए उत्तरप्रदेश में आपको परिवर्तन देखने को मिल रहा होगा। 2017 के पहले प्रदेश में टूटी सड़कें,अराजकता पूर्ण माहौल, सुरक्षा का कोई पुरसाहाल नही,प्रदेश में चारो ओर अराजकता के वातावरण में नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा हुआ था। तब निवेश की बात उत्तरप्रदेश के लिए एक दिवास्वप्न था। 2017 के बाद का उत्त रप्रदेश वर्ल्ड क्लास रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है। आज उत्तर प्रदेश के 4 लाख किलोमीटर का रोड नेटवर्क मौजूद है। यह परिवर्तन नौ वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए लोकल कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इन बसों से जेवर एयरपोर्ट तक सुविधा मिलेगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से 11 इलेक्ट्रिक बस लखनऊ में और 34 बस नोएडा में चलेंगी। पहले चरण में कुल 30-35 बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। यूपीएसआरटीसी की 45 नई इलेक्ट्रिक बसें सार्वजनिक परिवहन को मजबूती देंगी। इनसे गौतमबुद्ध नगर में स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने प्रदेश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। सरकार का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण के साथ बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है
सरकार का फोकस आगामी Noida International Airport Jewar को देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में विकसित करने पर है। ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों का यह नेटवर्क यात्रियों के लिए अंतिम मील कनेक्टिविटी (last mile connectivity) को मजबूत करेगा। यह बस सेवा न केवल एयरपोर्ट यात्रियों के लिए बल्कि स्थानीय निवासियों, कामकाजी पेशेवरों और औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी।
Rising UttarPradesh