सेवानिवृत्त डिप्टीएसपी (DSP) आर.एन गौतम ने कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह के साथ रायबरेली के सांसद राहुल गांधी से मिलकर जनहित में रोड और सोलर लाइट स्वीकृत करने के लिए धन्यवाद दिया और बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी का चित्र भेट किया। सेवानिवृत्त डिप्टी आरएन गौतम ने 7 सिंतबर 2025 को गंगपुर कुटी मजरे बारी मोहल्ला,ब्लॉक महराजगंज, रायबरेली ने सांसद राहुल गांधी से व्यक्तिगत मिलकर नहर पुलिया जूनियर हाईस्कूल गंगपुर से प्रा०पाठशाला कड़रिया निकट मेहंदी वीर बाबा तक पक्की 300 मीटर सड़क और सोलर लाइट की मांग की थी उनके प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए सांसद राहुल गांधी ने प्रस्ताव जिला प्रशासन रायबरेली को भेजा। जिस पर सड़क पक्की (डामरीकरण) हेतु ग्रामीण अभियंत्रण विभाग रायबरेली द्वारा कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में सांसद निधि से आम रास्ते पर सोलर लाइट लग गई है। जिससे गांव के लोगो में खुशी की लहर दौड़ गई।
-रवि शंकर सिंह, रायबरेली संवाददाता की रिपोर्ट

Rising UttarPradesh