यूपी में 33 साल से बिना नागरिकता रह रही पाकिस्तानी महिला को जेल, बेटी को मिली राहत

मेरठ में पाकिस्तानी महिला को मंगलवार को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं, उनकी बेटी को राहत मिली है। पुलिस ने दरअसल गलत तरीके से वोटर कार्ड बनवाने के आरोप में सोमवार को सबा मसूद को गिरफ्तार किया था और मंगलवार को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया।

यूपी के मेरठ में पाकिस्तानी महिला सबा मसूद को मंगलवार को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। देहली गेट पुलिस ने सोमवार को गलत तरीके से वोटर कार्ड बनवाने के आरोप में सबा मसूद को गिरफ्तार किया था और मंगलवार को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में बचाव पक्ष के वकील ने पुलिस पर बिना छानबीन गिरफ्तारी का आरोप लगाया। सबा मसूद की बेटी एमन फरहत को भी गलत आरोपी बनाने का आरोप लगाया गया। सबा की जमानत के लिए अर्जी लगाई गई है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होनी है।

जली कोठी निवासी रुकसाना खान पत्नी अयाज खान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के लाहौर निवासी सबा मसूद का निकाह मेरठ के देहली गेट स्थित 302/13 नादिर अली बिल्डिंग निवासी फरहत मसूद से हुआ था। 1993 में सबा ने पाकिस्तान में बेटी एमन फरहत को जन्म दिया था। 25 मई 1993 को सबा अपनी बेटी एमन के साथ पाकिस्तानी पासपोर्ट पर मेरठ आई थी। इसके बाद से सबा और उनकी बेटी मेरठ में रह रही हैं, लेकिन सबा को भारतीय नागरिकता नहीं मिली।

Check Also

यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई, हर कमरे में CCTV, पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *