UP Vidhan Sabha LIVE: यूपी विधानसभा के सत्र के दौरान आज मुफ्त बिजली का मुद्दा उठा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा और सपा के बीच तकरार भी हो गई। इसके अलावा ओवरलोड ट्रांसफर को लेकर भी चर्चा हुई और कई सवाल उठे। देखें, यूपी विधानसभा से जुड़े अपडेट्स

आज यूपी विधानसभा के सत्र में सड़कों के नवीनीकरण और मुफ्त बिजली के मुद्दे पर बहस हुई। इस पर भाजपा और सपा के बीच तकरार भी देखने को मिली। इसके अलावा ओवरलोड ट्रांसफर को लेकर भी चर्चा हुई और कई सवाल उठाए गए। संभावना जताई जा रही है कि आज एसआईआर के मुद्दे पर भी हंगामा हो सकता है। साथ ही, सपा सदस्य फॉर्म-7 के माध्यम से भाजपा पर सपा के वोट कटवाने का मामला भी फिर उठा सकते हैं।
UP Vidhan Sabha LIVE Updates
UP Vidhan sabha LIVE Updates: कल विधानसभा में यह मुद्दा उठा कि कुछ अफसर विधायकों के फोन नहीं उठाते। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्पष्ट कहा कि जो भी अफसर फोन नहीं उठाएंगे या जवाब नहीं देंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: शिवपाल की नाराजगी के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अब वह केवल सत्य ही कहेंगे और सत्य के अलावा कुछ नहीं। 2017 में यूपी में उपभोक्ताओं की संख्या 1 करोड़ 80 लाख थी, जो आज बढ़कर 3 करोड़ 72 लाख हो गई है। भारत सरकार द्वारा विद्युत वितरण कंपनियों के सर्वे में पाया गया कि सभी कंपनियों के काम में सुधार हुआ है। ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाओं की तीव्रता भी कम हो गई है और इस पर काम लगातार जारी है।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: डॉ. आरके वर्मा ने अपनी बात की शुरुआत शायरी से की। उन्होंने कहा कि हर रोज़ जलने वाला बिजली का ट्रांसफॉर्मर भाजपा सरकार से पूछ रहा है—मैं ओवरलोड से जला या घटिया सामग्री से, या फिर कमिशन की आग ने मुझे जलाया? यूपी की जनता भी सवाल कर रही है कि मंत्री जी के भाषण में करंट 1000 वोल्ट का है, लेकिन जनता के घरों तक तो अंधेरा कोल्ड स्टोर का ही पहुंच रहा है। उन्होंने बस्तियों में लगे ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर और जर्जर विद्युत तारों के जल्द ठीक होने का सवाल भी उठाया।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: इसके बाद डॉ. रागिनी ने एक बार फिर सवाल किया कि क्या 48 लाख विधवा महिलाओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी या नहीं। इस पर ऊर्जा मंत्री ने जवाब दिया कि समाज के सभी लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध हैं।
ऊर्जा मंत्री के जवाब पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने नाराजगी जताई और कहा कि मंत्री असत्य बोल रहे हैं। उनका आरोप था कि मंत्री यह कह रहे हैं कि सपा सरकार में कुछ काम नहीं हुआ, जबकि हम अधिक बोलने के बावजूद किसी तरह का पाप नहीं किया है।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सपा को साफ होने से कोई नहीं बचा सकता, जो बचना चाहते हैं वे आगे आ जाएं। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन, वृद्ध और बीपीएल हमारे लिए संवेदनशील वर्ग हैं और सरकार उन्हें स्वास्थ्य, बिजली और अन्य कल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध करवा रही है। राज्य में ऐसे लोगों की संख्या करीब 3 करोड़ 72 लाख है, जिन्हें कम दाम पर मुफ्त बिजली दी जा रही है। इस जवाब पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने नाराजगी जताई और कहा कि मंत्री असत्य बोल रहे हैं कि 2017 से पहले कुछ काम ही नहीं हुआ।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: सपा नेता डॉ. रागिनी सोनकर ने ऊर्जा मंत्री से सवाल किया कि क्या सरकार 300 यूनिट फ्री बिजली दिव्यांगजन, वृद्ध, विधवा महिलाओं और बीपीएल को देगी। डॉ. रागिनी ने कहा कि मंत्री का व्यवहार सदन में अलग और क्षेत्र में अलग होता है। साथ ही उन्होंने पूछा कि अधिकारियों को डराया क्यों जाता है और सदन में उनकी नाकामियों को क्यों नहीं गिनवाया जाता।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: एके शर्मा ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में विद्युतीकरण पिछड़ा है, तो उसकी जानकारी साझा की जाए ताकि वहां भी बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: जगदीश नारायण ने सवाल किया कि बिजली की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है, तो इसे सुधारने के लिए क्षेत्रों को चिन्हित करने का तरीका क्या है। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि क्षेत्र जनता की मांग और खपत के आधार पर चिन्हित किए जाते हैं, साथ ही भविष्य की मांग को ध्यान में रखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाता है।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: इसके बाद अध्यक्ष सतीश महाना ने चुटकी लेते हुए कहा कि अतुल प्रधान को मिल गया न उत्तर। जब ओमप्रकाश ने इस पर सवाल उठाया, तो अध्यक्ष ने जवाब दिया कि यह आपका और एके शर्मा का व्यक्तिगत मामला है, इसलिए अपनी रिश्तेदारी और दोस्ती को चर्चा से बाहर रखिए।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: यूपी विधानसभा सत्र के दौरान सपा नेता और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच किसानों को मुफ्त बिजली देने को लेकर तकरार हो गई। आरोप लगाए गए कि किसानों को मुफ्त बिजली देने की बात असत्य है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 2017 से पहले किसानों को 10 लाख बिजली कनेक्शन दिए गए थे, जबकि हमने केवल नौ वर्षों में आठ लाख से ज्यादा कनेक्शन दिए और किसानों को मुफ्त बिजली मुहैया कराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुफ्त बिजली देने का काम सपा सरकार में नहीं, बल्कि योगी सरकार में हुआ है।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: इस सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए सिंचाई की बिजली मुफ्त है। राज्य में 15,64,219 नलकूप हैं, जिनमें 10 लाख से ज्यादा किसानों ने पंजीकरण करवाया है। जिन्होंने पंजीकरण नहीं करवाया, उनसे भी बिजली की वसूली नहीं की जा रही है। स्पष्ट किया कि किसानों को मुफ्त बिजली दी जा रही है।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: सदन में मुफ्त नलकूप योजना में कुछ किसानों को शामिल न करने और बाहर रखने पर सवाल उठे। इसके बाद मुफ्त बिजली, गांव और शहरों में लाइनों की शिफ्टिंग, और तार-ट्रांसफॉर्मर चोरी के मुद्दे भी उठाए गए। ओटीएस स्कीम को लेकर सवाल पूछा गया कि जिन किसानों ने इसमें शामिल नहीं हुआ, उनके लिए सरकार क्या कदम उठाएगी।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: इस पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि नवविस्तारित क्षेत्रों के लिए हमारी योजनाएं मौजूद हैं। 2017 के बाद जिन क्षेत्रों में विस्तार हुआ है, उनके लिए भी योजना बनाई गई है, जिसमें यह बताया गया है कि इसके लिए कितना खर्च किया गया है।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: इसके बाद सवाल उठाया गया कि क्या नगर विकास मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि प्रदेश के नगर निगमों में बाद में शामिल किए गए विस्तारित क्षेत्रों या गांवों में आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण ऐसे नव-विस्तारित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सरकार की क्या नीति है। साथ ही यह भी पूछा गया कि क्या इनके लिए अलग से समयबद्ध योजना और बजटीय प्रावधान किए गए हैं।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: यूपी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जवाब देते हुए कहा कि यह योगी जी की सरकार है, सपा की नहीं। सपा सरकार में गांवों की सड़कों का नवीनीकरण 8 साल में होता था, जबकि योगी सरकार में इसे 5 साल में कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां ज्यादा सवारी होती है, वहां मरम्मत जल्दी करवाई जाती है। इसके साथ ही मंत्री ने आंकड़ों के माध्यम से समझाया कि किस विधानसभा क्षेत्र में कितना विकास या नवीनीकरण हुआ है।
UP Vidhan sabha LIVE Updates: सदन की शुरुआत होते ही खराब सड़कों का मुद्दा उठाया गया। विधायक ने कहा कि यूपी में पुरानी सड़कें भी गड्ढों में तबदील हो चुकी हैं। यह समझ नहीं आता कि सड़कें गड्ढों में हैं या गड्ढे सड़कों में। बरसात के बाद ये सड़कें स्विमिंग पूल में बदल जाती हैं और ग्रामीण संपर्क मार्ग भी पूरी तरह टूटे हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि इन मार्गों के नवीनीकरण का काम होगा या नहीं।
risinguttarpradesh