शाहजहांपुर में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 300 बीघा पर बसा 74 साल पुराना अवैध कब्जा हटा

शाहजहांपुर प्रशासन ने पिछले 74 वर्षों से वन विभाग की 300 बीघा जमीन पर किसानों द्वारा किए गए कब्जे को हटवा दिया है। साल 1952 में खुटार थाना क्षेत्र स्थित जंगल की जमीन पर कब्जा शुरू किया गया था। इस दौरान जमीन जोतवाकर उस पर खड़ी उनकी फसल को भी नष्ट कर दिया गया।

शाहजहांपुर जिले में प्रशासन ने पिछले 74 वर्षों से वन विभाग की 300 बीघा जमीन पर किसानों द्वारा किए गए कब्जे को हटवा दिया है। धीरे-धीरे वन विभाग की करीब 300 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया गया और उसमें खेत बनाकर फसल उगानी शुरू कर दी गयी थी। इस दौरान जमीन जोतवाकर उस पर खड़ी उनकी फसल को भी नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि साल 1952 में खुटार थाना क्षेत्र स्थित जंगल की जमीन पर कब्जा शुरू किया गया था।

एसपी ने बताया कि कई बार वन विभाग ने कब्जे को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद वन अधिकारियों ने पुलिस से अनुरोध किया कि इस जमीन को कब्जा मुक्त किया जाए। इस शिकायत पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (पुवायां) प्रवीण मलिक के नेतृत्व में एक टीम बनाई गयी, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि इस टीम की देखरेख में मंगलवार को जंगल की भूमि पर अवैध कब्जे को हटाते हुए फसल को जोतवाकर नष्ट कर दिया गया।

Check Also

यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई, हर कमरे में CCTV, पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *