लखनऊ यूनिवर्सिटी में मोहन भागवत के विरोध की कोशिश, नारेबाजी के बाद कई हिरासत में

लखनऊ विश्वविद्यालय में मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम के विरोध में एनएसयूआई, सपा छात्र सभा और भीम आर्मी से जुड़े छात्रों ने ‘गो बैक’ के नारे लगाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक और झड़प भी हुई।

बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय का परिसर उस समय हंगामे का केंद्र बन गया, जब विभिन्न छात्र संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (मोहन भागवत) के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए सड़क पर उतर आए। मालवीय सभागार में आयोजित ‘शोधार्थी संवाद’ कार्यक्रम में मोहन भागवत के आने से पहले ही एनएसयूआई, समाजवादी छात्र सभा और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने ‘गो बैक’ के नारे लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन और संघ के खिलाफ विरोध जताया। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस को प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए बल का इस्तेमाल करना पड़ा और नोकझोंक के बाद कई छात्रों को हिरासत में ले लिया गया।

‘गो बैक’ के नारों से गूंजा कैंपस, पुलिस से भिड़े छात्र

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10:30 बजे संघ प्रमुख मोहन भागवत का विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के साथ सीधा संवाद होना था। जैसे ही यह जानकारी छात्र संगठनों को मिली, भारी संख्या में छात्र कैशियर ऑफिस के पास इकट्ठा हो गए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर संघ प्रमुख के आगमन का विरोध किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हुई। छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से उठाकर हिरासत में लिया और उन्हें गाड़ियों में भरकर थाने भेज दिया।

Check Also

यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई, हर कमरे में CCTV, पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *