पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने पूर्व सभासद सुभाष चंद सिंह द्वारा दिए गए शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए पिपराइच रेलवे स्टेशन के नव निर्मित भवन के ऊपर गुंबद नुमा हरे रंग के वेंटिलेशन को हटा दिया। सभासद ने आरोप लगाया था कि देखने पर वह गुंबद किसी धर्म विशेष से जुड़ा प्रतीत होता है।

यूपी के गोरखपुर के पिपराइच रेलवे स्टेशन पर वेंटिलेशन के लिए लगे हरे रंग के गुंबद को आनन-फानन में हटाना पड़ा। लोगों ने इसकी शिकायत की थी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने पूर्व सभासद सुभाष चंद सिंह द्वारा दिए गए शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों के निर्देश पर पिपराइच रेलवे स्टेशन के नव निर्मित भवन के ऊपर गुंबद नुमा हरे रंग के वेंटिलेशन को हटा दिया। सभासद ने जीएम को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया था कि देखने पर वह गुंबद एक धर्म विशेष से जुड़ा प्रतीत होता है और यदा-कदा लोग उसके नीचे इबादत भी कर लिया करते हैं। सभासद ने यह पत्र स्टेशन मास्टर उमेश झा को भी सोमवार को दिया था, जिन्होंने इसे तुरंत उच्चाधिकारियों को मेल कर दिया।
गोरखपुर कैंट से बाल्मीकि नगर रोड रेलवे स्टेशन तक इन दिनों एक और रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। पिपराइच रेलवे स्टेशन के पुराने भवन का ध्वस्तीकरण कर नए भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी भवन के ऊपर एक गुंबदनुमा हरे रंग का वेंटिलेशन बना दिया गया था, जिसकी पूर्व सभासद और उनके समर्थकों ने महाप्रबंधक से शिकायत की थी। पूर्व सभासद ने चेतावनी दी थी कि इस संबंध में कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 16 मार्च को रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। स्टेशन मास्टर उमेश झा ने बताया कि शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया था।
risinguttarpradesh